पर्यावरण सरंक्षण में प्रत्येक व्यक्ति ले एक वृक्ष लगाने का संकल्प -सभापति

पर्यावरण सरंक्षण में प्रत्येक व्यक्ति ले एक वृक्ष लगाने का संकल्प -सभापति

पर्यावरण सरंक्षण में प्रत्येक व्यक्ति ले एक वृक्ष लगाने का संकल्प -सभापति

महिला मोर्चा ने मांडवा गांव में किया वृक्षारोपण,महिला शक्ति ने एक ही दिन में लगाए 65 वृक्ष

KTG समाचार रिपोर्टर नरेश कुमार भोई डूंगरपुर,राजस्थान डूंगरपुर। भारतीय जनता पार्टी के सघन वृक्षारोपण कार्य्रकम के तहत महिला मोर्चा ने मांडवा गांव में किया वृक्षारोपण। मंगलवार को नगरपरिषद सभापति अमृत कलासुआ और भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरुप्रसाद पटेल के सानिध्य में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ ने शहर के समीप मांडवा गांव में एक ही दिन में 65 वृक्ष लगाकर पर्यावरण सरंक्षण हेतु वृक्षों की रक्षा करना और प्रतिवर्ष 5 वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष राजकुमारी प्रजापत के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बहनो ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर सभापति अमृत कलासुआ ने कहा कि वर्तमान में वृक्ष की क्या महत्वता है वो हमें इस कोरोना काल में पता चल गया,कोरोना काल में कोरोना संक्रमित ने ऑक्सीजन की कमी को नजदीक से देखा है इसलिए पर्यावरण सरंक्षण में हर व्यक्ति अपने और अपने परिवारजन की जन्मतिथि पर एक वृक्ष लगाने का संकल्प जरूर लेवे। वही भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरुप्रसाद पटेल ने कहा कि वृक्ष लगाने के साथ आमजन वृक्षों की सुरक्षा का भी संकल्प लेवे क्योकि वृक्ष हमें बहुत कुछ देते है इसलिए इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी का भी संकल्प लेवे। वही महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष राजकुमारी प्रजापत ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अल्का मूंदड़ा के निर्देशों की पालन के तहत महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ ने सेवा ही संकल्प अभियान के तहत प्रतिदिन सामजिक कार्यो की रूपरेखा बनाकर उसके क्रियान्वित जा रहा है। प्रजापत ने बताया कि मंगलवार को महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ ने एक ही दिन में 65 से अधिक वृक्ष लगाकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया आगे भी महिला मोर्चा द्वारा सामजिक और पार्टी के जन कार्यो को एक एक घर तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर समाजसेवी मांगीलाल प्रजापत,उपसभापति सुदर्शन जैन, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष बृजेश वसीटा, पार्षद हिना जोशी,जयेश लोधावरा,नरेश यादव,भरत जोशी,सूर्यवीर सिंह,भानु सेवक,महिला मोर्चा कि शकुन्तला जी कविता माखिजा , अचला वसीटा, प्रभा टेलर, सिता देवी, सुगंधा जोशी, लक्ष्मी भाटी, कविता पहाड़, निलम जैन, मधुबाला रावल, देवकुवर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।