भमांस ने भगवान विश्वकर्मा जयंती राष्ट्रीय श्रम दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई

भमांस नेम भगवान विश्वकर्मा जयंती राष्ट्रीय श्रम दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई

भमांस ने भगवान विश्वकर्मा जयंती राष्ट्रीय श्रम दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई
भामसं ने भगवान विश्वकर्मा जयंती राष्ट्रीय श्रम दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई 
kTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। भारतीय मजदूर संघ द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती राष्ट्रीय श्रम दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। भामसं जिला मंत्री कमल सिंह चौहान ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भारतीय मजदूर संघ 17 सितंबर जिला कार्यालय में भगवान विश्वकर्मा जयंती को राष्ट्रीय श्रम दिवस के रूप में मनाने के लिए भव्य एवं गरिमा मय कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश के कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री लक्ष्मीनारायण मारू उपस्थित थे। अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ जिलाध्यक्ष पवन प्रजापति ने की। विशेष अतिथि के रूप में राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री विष्णु वर्मा एवं भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश के उज्जैन विभाग प्रमुख अजय उपाध्याय एवं भारतीय मजदूर संघ पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आलोक पायलट उपस्थित थे। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ की विभिन्न उद्योगों में कार्यरत यूनियनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।  सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। तत्पश्चात संगठन गीत मानवता के ऊषा की किरण जगाने वाले हम, शोषित, पीडि़त एवं वंचित जनों का भाग्य बनाने वाले हम जिला मंत्री कमलसिंह चौहान ने गाया एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दोहराया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री मारू ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण के देवता हैं। भगवान विश्वकर्मा द्वारा आदि काल से दुनिया एवं देश में एक से बढक़र एक निर्माण किया है जिसका धर्मग्रंथों एवं पुराणों में वर्णित है। मुख्य रूप से रावण की सोने की लंका, हस्तिनापुर, द्वारका एवं भगवान राम का पुष्पक विमान शामिल है। साथ ही भगवान विश्वकर्मा त्याग, तपस्या एवं बलिदान के प्रतीक रहें हैं। इसी कारण उन्होंने देवताओं के आग्रह पर समाज हित में अपने स्वयं के पुत्र बृतासुर को मारने के लिए महर्षि दधीचि की हड्डी से अस्त्र-शस्त्र का निर्माण किया। इसी कारण भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक राष्ट्र ऋषि श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी ने भगवान विश्वकर्मा को आराध्य मानकर भारतीय मजदूर संघ के सिद्धांत मे राष्ट्रहित, उद्योग हित एवं श्रमिक हित को प्राथमिकता से रखा गया है। इस अवसर विशेष अतिथि गण विष्णु वर्मा, अजय उपाध्याय एवं आलोक पायलट ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर मालवी कवि श्री भंवर ने श्रमिकों के लिए कविता पाठ किया। जिला मंत्री कमल सिंह चौहान ने किया। अध्यक्षीय भाषण एवं आभार भारतीय मजदूर संघ देवास के जिलाध्यक्ष पवन प्रजापति ने व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री महेश निगम, ज्ञान सिंह ठाकुर, हरिहर राव देशमुख, घनश्याम पंडित, विष्णु पटेल, लाखन सिंह राजपूत, प्रकाश चौरसिया, संतोष भावसार, प्रेमनारायण, आशिष दत्त आदि का विशेष योगदान रहा।