भाजपा मण्डल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

भाजपा मण्डल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

भाजपा मण्डल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न
भाजपा मण्डल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न
KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। रविवार को देवास विधानसभा के चारों मंडलों की संयुक्त बैठक श्रीमंत प्रमिलाराजे परिसर में सम्पन्न हुई। जिसमें विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा कि कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने हर घर दस्तक अभियान में भागीदारी कर कोरोना वैक्सीन के दूसरे डोज के बारे में जागरूकता लाने को कहा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल ने संगठन के आगामी कार्यक्रम बूथ विस्तारक, कमल पुष्प, हर घर दस्तक अभियान की जानकारी दी व अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाने की आव्हान किया। पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने भाजपा संगठन द्वारा बताए गए कार्यो को कार्यकर्ताओं से मेहनत के साथ पूरा करने की बात कही। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी सहित शहीद सैनिकों के चित्र पर पुष्पांजलि देकर व दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मंच पर अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नंदकिशोर पाटीदार, जिला महामंत्री पोपेन्द्र सिंह बग्गा, राजेश यादव, जिला उपाध्यक्ष फूल सिंह चावड़ा, ममता शर्मा, जिला मंत्री कुलदीप पटेल, विनीता व्यास, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राखी झालानी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष जुगनू गोस्वामी, अजजा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष संजय दायमा, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री जुबेर लाला, पूर्व मण्डल अध्यक्ष भेरू सिंह उपड़ी, रेवंत राजोले मामा, ओम जोशी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सिंह रघुवंशी, भारत सिंह पटलावादा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री गणेश पटेल ने किया। स्वागत भाषण महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह बैस ने दिया। अतिथियों का स्वागत मण्डल अध्यक्ष सचिन जोशी, विशाल रघुवंशी, विजय सिंह पवार, महामंत्री संतोष पंचोली, नयन कानूनगो, जितेन्द्र मालवीय ने किया। अंत में आभार राहुल दायमा ने माना।