मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में तहसील लंभुआ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।

KTG समाचार, ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश।
सुलतानपुर- 19 अप्रैल मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक की अध्यक्षता में तहसील लंभुआ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा जनता की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही समस्याओं का निराकरण कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही एकीकृत प्रयास कर निस्तारण के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जन शिकायतों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से करते हुए शिकायतकर्ता को पूर्ण रूप से संतुष्ट किया जाय।
जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 98 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 61, पुलिस विभाग के 12, विकास विभाग से सम्बन्धित 04 एवं अन्य विभागों के 05 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 16 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर ही किया गया। अवशेष 82 प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इसी प्रकार अन्य समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनी गयी और सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए गये। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 भारत भूषण, उपजिलाधिकारी लंभुआ मंजुल मयंक सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण तथा क्षेत्रीय खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।