भारतीय किसान संघ उदय नगर का तहसील अभ्यास वर्ग हुआ

2024 में 21 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया

भारतीय किसान संघ उदय नगर का तहसील अभ्यास वर्ग हुआ

      KTG समाचार आरिफ खान देवास मध्यप्रदेश

भारतीय किसान संघ उदयनगर का तहसील अभ्यास वर्ग पीपरी में हुआ। इसमें 2024 में 21 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया। मालवा प्रांत अध्यक्ष रामप्रसाद सूर्या ने किसानों को एकजुट होकर अधिक से अधिक ग्राम समिति बनाने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि किसान संघ के माध्यम से किसानों के हित के कई बड़े काम करवाए।

बिजली, पानी, राहत राशि, बीमा जैसी कई सुविधाओं लाभ किसानों को दिलाया। प्रांत प्रचार-प्रमुख गोवर्धन पाटीदार ने कहा कि मेरा गांव मेरे दो गांव में समिति बनाना है एवं बलराम जयंती मनाना है। कार्यकर्ताओं ने सदस्यता वर्ष 2024 में प्रत्येक गांव में सदस्यता करने का लक्ष्य दिलाया। जिलाध्यक्ष हुकम पटेल, तहसील प्रभारी केदारमल पाटीदार, गणेश रावत, तहसील अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने भी संबोधित किया। लीलाधर पटेल, राजकुमार बर्फा सहित किसान उपस्थित थे। संचालन शिव गहलोत ने किया।