कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा

अमर शहीदों का स्मरण करते हुए गर्व एवं कृतज्ञता से भरा हुआ है हमारा हृदय- प्रवेश अग्रवाल

कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा

देशभक्ति का जज्बा लिए हाथों में तिरंगा थामे निकले कांग्रेस कार्यकर्ता

- कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा, बैंड-बाजे, डीजे व भारतमाता की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

- अमर शहीदों का स्मरण करते हुए गर्व एवं कृतज्ञता से भरा हुआ है हमारा हृदय- प्रवेश अग्रवाल

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश

देवास। देशभक्ति से ओतप्रोत तरानों के साथ भारत माता की जय एवं वंदे मातरम की गूंज आकाश में गूंज उठी, जब हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता व आमजन शहर के प्रमुख मार्गों से तिरंगा हाथों में लिए निकले। जहां से तिरंगा लिए कार्यकर्ता निकले, वहां जगह-जगह शहरवासियों ने देशभक्ति के तरानों के साथ पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत किया।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर युवाओं में देशभक्ति का जज्बा जगाने के उद्देश्य से शहर कांग्रेस की तिरंगा यात्रा नर्मदे युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कांग्रेस के युवा नेता प्रवेश अग्रवाल के तत्वाधान में निकाली गई। बीमा अस्पताल चौराहा पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। तिरंगा यात्रा का आकर्षण भारतमाता की मनमोहक झांकी थी। तिरंगा यात्रा के साथ बैंड-बाजे एवं डीजे पर देशभक्ति से ओतप्रोत गीत सुनाई देते रहे। बीच-बीच में भारतमाता की जय के नारे गूंजते रहे। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यात्रा गजरा गियर्स चाैराहा पहुंची। यहां पर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित कर देश की तरक्की में अपना संपूर्ण योगदान देने का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया।

देश के विकास में योगदान दें-प्रवेश अग्रवाल

इस अवसर पर प्रवेश अग्रवाल ने कहा कि आजादी का यह पर्व हमें अमर शहीदों का स्मरण करवाता है। हमें उनकी कुर्बानी को याद करना चाहिए। हमारा हृदय अमर शहीदों का स्मरण करते हुए गर्व एवं कृतज्ञता से भरा हुआ है। इन्होंने देश को आजाद करवाने के लिए अथक संघर्ष किया, तब जाकर हम स्वतंत्र भारत में श्वांस ले रहे हैं। हमें अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। हम अमर शहीदों के बताए रास्ते पर चलकर ही देश का उत्थान कर सकते हैं। आज हम सभी देश की उन्नति में अपना-अपना योगदान देने का संकल्प लें। आज हम देश के विकास और देशवासियों के कल्याण के लिए प्रतिज्ञा लेते हैं।

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष मनोज राजानी, पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर, भगवानसिंह चावड़ा, रेखा वर्मा, शौकत हुसैन, जयप्रकाश शास्त्री, गुरु चरण सलूजा, रमेश व्यास, प्रयास गौतम, जाकिर उल्लाह, संतोष मोदी, रियाज नागौरी, सूरजसिंह चावड़ा, सुधीर शर्मा के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे।