सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ तथाकथित मीडिया बंधु भ्रमित खबर प्रकाशित कर रहे हैं की देवसर विधायक से नाराज पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ तथाकथित मीडिया बंधु भ्रमित खबर प्रकाशित कर रहे हैं की देवसर विधायक से नाराज पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ तथाकथित मीडिया बंधु भ्रमित खबर प्रकाशित कर रहे हैं की देवसर विधायक से नाराज पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ तथाकथित मीडिया बंधु भ्रमित खबर प्रकाशित कर रहे हैं की देवसर विधायक से नाराज पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ तथाकथित मीडिया बंधु भ्रमित खबर प्रकाशित कर रहे हैं की देवसर विधायक से नाराज पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

 जबकि यह खबर गलत है कुछ लोगों ने बिना साक्ष्य के ही खबर को प्रकाशित कर दिया। 

खबर की सच्चाई है यह रही 

धौहनी विधानसभा विधायक कुंवर सिंह टेकाम से नाराज होकर 20 लोगों से ज्यादा भाजयुमो पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। 

 धौहनी विधायक को बताया जिम्मेदार 

KTG समाचार सिंगरौली

सिंगरौली जिले के युवा मोर्चा मंडल निवास के पूरी कार्यकारिणी सामूहिक इस्तीफा देकर भाजपा के अंतर्कलह को सड़क पर ला दिया है। मंडल निवास के युवा मोर्चा के 20 से ज्यादा पदाधिकारियों ने अपने पद छोड़ दिए हैं। पद छोड़ने वाले सारे पदाधिकारी भाजपा धौहनी विधायक कुवर सिंह टेकाम से नाराज हैं पार्टी में इस बगावत के बाद हड़कंप मचा है तो वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष सहित अन्य नेता डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं।

  गौर तलब हो कि विधानसभा चुनाव से पहले सिंगरौली बीजेपी में घमासान जोरों पर है। जिले में बगावत खुलकर सामने आ गयी है। पार्टी में विरोध इतना बढ़ गया है कि अब यहां तो खुलकर इस्तीफे दिए जा रहे हैं। इसकी शुरुआत सिंगरौली मीडिया प्रभारी से हुई थी जो अब ग्रामीण इलाकों में भी फैल गयी है। चुनावी साल में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की ये बगावत बीजेपी पर भारी पड़ सकती है।भाजपा के मीडिया प्रभारी ने जिलाध्यक्ष पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए इस्तीफा देने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि भाजपा युवा मोर्चा मंडल निवास के मंडल अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी ने थोकबंद इस्तीफे दे दिए हैं। कार्यकारिणी के 20 से ज्यादा पदाधिकारियों ने अपने पद छोड़ दिए हैं। बता दें कि भाजपा से इन दिनों ऑलवेज वेल गायब है। पहले मीडिया प्रभारी वाईपी श्रीवास्तव ने जिलाध्यक्ष पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया और अब युवा मोर्चा मंडल निवास के सभी पदाधिकारी धौहनी विधायक कुवर सिंह टेकाम से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा का पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। सभी पदाधिकारियों ने 9 जुलाई को अपना इस्तीफा जिलाध्यक्ष स्वीकार करने के लिए लिखा है। पद छोड़ने वाले सारे पदाधिकारी धौहनी विधायक कुवर सिंह टेकाम से नाराज हैं। पार्टी में इस बगावत के बाद हड़कंप है। तो वही भाजपा जिलाध्यक्ष सहित विधायक डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं।

धौहनी विधायक पर लगाए आरोप 

मध्य प्रदेश में कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव हैं. कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दल जी जान से तैयारी में लगे हैं। लेकिन बीजेपी में असंतोष और गुटबाजी इस बार ज्यादा देखने मिल रही है। सिंगरौली जिला ऐसा है जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बगावत अभी से शुरू हो गयी है। युवा मोर्चा मंडल निवास ने धौहनी विधायक कुवर सिंह पर आरोप लगाया है कि जो भी क्षेत्र की जन समस्या रही उन सभी को विधायक को अवगत कराया गया। क्षेत्र में बिजली, पानी, पुल, सड़क जैसी कई समस्याएं हैं लेकिन इन क्षेत्रीय जन समस्या का निराकरण नहीं हो सका। जिसके चलते भाजयुमो मंडल निवास की कार्यकारिणी सामूहिक इस्तीफा जिलाध्यक्ष को दे दिया।

बीजेपी में शुरू हुई महाभारत

बीजेपी में इन दिनों महाभारत जारी है। अब पार्टी के भीतर मचा घमासान सड़क पर आ गया है। थोकबंद कार्यकर्ता अपने पदों से  इस्तीफे दे रहे हैं। आखिर कौन है इस महाभारत का सूत्रधार और क्यों कर रहे हैं। पार्टी पदाधिकारी मे बगावत क्यों लगी है इस्तीफों की झड़ी ये जानना जरूरी है। हालांकि पार्टी में हो रहे इस्तीफों को धौहनी विधायक कुवर सिंह टेकाम को दोषी मन रहे है। वही भाजयुमों अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पाल से चर्चा कि गई तो उन्होने कहा कि मुझे इस बारे मे जानकारी नही है कि किस वजह से स्तीफ़ा दिये है। जानकारी लेने के बाद ही कुछ बता पाउगा।