नाग नागेश्वर मंदिर अमोना श्रीराम कथा का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश

देवास।
 श्री रामकथा, श्री राम यज्ञ, कलश स्थापना एवं एकादशी का उद्यापन नाग नागेश्वर मंदिर एबी रोड अमोना में चल रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह ठाकुर ने बताया कि 23 मई तक चलने वाली श्रीराम कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा के प्रथम दिवस पं. प्रितेश शर्मा महेश्वर ने कहा कि राम चरित्र मानस प्रभु राम के चरित्र का मान सरोवर है। मानस सुनने वाला हंस के समान गुणो को ग्रहण करने वाला आदर्श, आध्यात्मिक एवं मर्यादित बन जाता है। कथा सुनना नही श्रवण करना चाहिए सुना हुआ भूल जाते है, किंतु श्रवण की गई कथा मनुष्य के मानस और अंतस में पहुंच कर उसमे श्रद्धा और विश्वास को प्रगाढ़ बनाती है। जिसमे राम के प्रति श्रद्धा और विश्वास पैदा हो गया। उसका जीवन ही रूपांतरित हो जाता है। राम की भक्ति से श्रेष्ठ मानुष का निर्माण होता है। श्रद्धा के बिना धर्म नही है और विश्वास के बिना भक्ति नही है। व्यासपीठ की आरती पं. संतोष पटेल सहित भक्तों ने की। श्री राम यज्ञ प्रात: 8 से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगी। कथा की पूर्णाहूति पर 23 मई को महाप्रसादी का वितरण होगा।