वार्ड के चुने हुए जनप्रतिनिधियों को दरकिनार कर ये कैसी विकास यात्रा

वार्ड के चुने हुए जनप्रतिनिधियों को दरकिनार कर ये कैसी विकास यात्रा

वार्ड के चुने हुए जनप्रतिनिधियों को दरकिनार कर ये कैसी विकास यात्रा

वार्ड के चुने हुए जनप्रतिनिधियों को दरकिनार कर ये कैसी विकास यात्रा

kTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश


देवास।
शहर के वार्डो में सरकार के आदेश पर नगर निगम द्वारा विकास यात्रा निकाली जा रही है। लेकिन यात्रा से ऐसा प्रतीत होता है कि यह यात्रा विकास यात्रा के बजाय भाजपा नेताओं की प्रचार यात्रा बनकर रह गई है। पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि राहुल पंवार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह किस बात की विकास यात्रा निकाली जा रही है। शहर का ऐसा कितना विकास कर दिया कि भाजपा विकास निकाल रही है। शहर का विकास कार्य अवरूद्ध है और यात्रा के माध्यम से करोड़ों रूपए की बर्बादी की जा रही है। शहर के विभिन्न वार्डो में विगत कई माह से विकास कार्य रुके पड़े है। परेशान जनता अपने पार्षदों की ओर देख रहे है, किंतु लाचार पार्षद भाजपा सरकार का यह सर्कस देख रहे है। यात्रा में वार्ड के चुने हुए जनप्रतिनिधियों को दरकिनार कर ये कैसी विकास यात्रा निकाली जा रही है।
यात्रा में प्रचार फुल, काम गुल
ये दुर्भाग्य ही है कि सरकारी अधिकारी भी विकास यात्रा के बहाने भाजपा के झंडे तले प्रचार में लगे है, जनता के टैक्स के पैसे से भाजपा नेता आने वाले चुनाव से पहले खुद की मार्केटिंग कर रहे है। सरकारी पैसे का ऐसा दुरुपयोग पहली बार देखा है। शहर कांग्रेस इसकी घोर निंदा करती है। लेकिन भाजपा याद रखे आने वाले कुछ माह बाद कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी। फिर एक एक करके इन भ्रष्टाचारियो का हिसाब होगा और देवास की जनता इनकी निकास यात्रा निकालेगी।