सरजिनिका लोखंडे कोलकाता नेशनल के लिये रवाना

सरजिनिका लोखंडे कोलकाता नेशनल के लिये रवाना

सरजिनिका लोखंडे कोलकाता नेशनल के लिये रवाना

सरजिनिका लोखंडे कोलकाता नेशनल के लिये रवाना

kTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश


देवास।
12 से 17 फरवरी तक कोलकाता में मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप होंगी। जिसमे मध्यप्रदेश के 150 से अधिक एथलेटिक्स भाग लेंगे। जिसमें देवास से सरजिनिका लोखंडे का मध्यप्रदेश की टीम में चयन हुआ। जिला मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि नेशनल में हिस्सा लेने के लिए सरजिनिका लोखंडे रवाना हुई। जिन्होने भोपाल में स्टेट चैम्पियनशिप में देवास जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए 100 मीटर और 200 मीटर रेस गोल्ड मेडल जीता था। उम्मीद है कि नैशनल में भी मध्यप्रदेश को गोल्ड दिलायेगी। इस उपलब्धि पर देवास जिला मास्टर एथलेटिक्स मुख्य संरक्षक राजेश यादव, संरक्षक विकास गिरी, अध्यक्ष सुरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष पुनीत गिरी, उपाध्यक्ष अश्विन पागनिश, चन्द्रशेखर तिवारी, ललित द्विवेदी, कुमेर सिंग वर्मा, रवि अग्रवाल, कानुनी सलाहकार उपाध्यक्ष मीना राव, सह सचिव खुशबू पागनिश, कविता शर्मा, अरूण शर्मा, डॉ. मायाराम चौहान, विक्रांत जोशी, सदस्य ताशिन शेख, मनोज पटेल, श्रीजा अग्रवाल ने बधाई और शुभकामनाएं दी।