स्वामी विवेकानंद जी को आदर्श मान एवं उनके पद चिन्हों पर चलकर आगे बढ़ रहे युवा कृषक राजपूत

स्वामी विवेकानंद जी को आदर्श मान एवं उनके पद चिन्हों पर चलकर आगे बढ़ रहे युवा कृषक राजपूत

स्वामी विवेकानंद जी को आदर्श मान एवं उनके पद चिन्हों पर चलकर आगे बढ़ रहे युवा कृषक राजपूत

स्वामी विवेकानंद जी को आदर्श मान एवं उनके पद चिन्हों पर चलकर आगे बढ़ रहे युवा कृषक राजपूत

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास।
 भारतीय युवाओं को अगर किसी ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है तो वो हैं महापुरुष स्वामी विवेकानंद जी। विवेकानंद जी हर युवा के लिए आदर्श हैं। स्वामी विवेकानंद के जीवन के एक भी आदर्श को हम अपने जीवन में अगर उतार पाएं तो शायद ही हमें कभी हार का सामना करना पड़े। उनके जीवन से जुड़े अनेक प्रसंग हैं जो आज भी हमें प्रेरणा देते हैं। उनकी शिक्षाएं हमारा जीवन बदल सकती हैं। विवेकानंद जी को आदर्श मानकर एवं उनके पद चिन्हों पर आगे बढ़ते हुए ग्राम छोटी चुरलाय के युवा कृषक धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने अपने जीवन में कई उपलब्धियां हासिल की है। जब धर्मेंद्र सिंह राजपूत 6 वर्ष के थे, तभी उनके पिताजी का स्वर्गवास हो गया था। लेकिन राजपूत ने बचपन से लक्ष्य बनाकर आगे बढ़े और कई उपलब्धियां हासिल की। राजपूत ने कृषि के अतिरिक्त नशा मुक्ति, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, समग्र स्वच्छता सबके लिए स्वच्छता, शिक्षा, बीमारियों से बचाव आदि पर उल्लेखनीय कार्य करते हुए जागरूक किया। जिस पर उन्हें मई 2016 में राष्ट्रीय संत अवधेशानंद गिरी महाराज, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। राजपूत स्वयं खेती में पारंगत होकर दूसरों को जैविक एवं मॉडल खेती के लिए जागरूकता करते है। युवा कृषक राजपूत किसान कार्यक्रमों में प्रदेश एवं केन्द्र सरकार से कई बार सम्मान पा चुके है। उन्होंने माता टेकरी पर अन्नक्षेत्र के लिए 11 हजार रुपए की की राशि भी भेंट की। वहीं टेकरी पर जैविक परिसर में श्रद्धालुओं के लिए विश्राम कुर्सियां लगवाई। शहर व गांव में लॉकडाउन में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री का वितरण भी किया। राजपूत बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो दवा पिलाना, वैक्सीन के प्रति जागरूक करना आदि अनेक जनहित में कार्य करते रहते है। हाल ही में राजपूत ने कृभको द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से भी वर्चुअल चर्चा की। युवाओं के साथ-साथ राजपूत राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सांसद, कलेक्टर, विधायक को भी खेती संबंधी सुझाव दे चुके है। राजपूत ने दूरदर्शन, आकाशवाणी के माध्यम से भी किसानों को खेती के प्रति प्रेरित किया। श्री राजपूत को यह सब उपलब्धि विवेकानंद जी की जीवन प्रेरणा से मिली है।