जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा कौटिल्य एकेडमी देवास में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित ।

शिविर नि:शुल्क विधिक सहायता, पास्को एक्ट तथा बैड टच और गुड टच के संबंध में दी जानकारी।

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश

     देवास । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्‍य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रधान जिला न्यायाधीश प्रभात कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में आज कौटिल्य एकेडमी भोपाल रोड देवास पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती निहारिका सिंह ने नि:शुल्क विधिक सहायता, पास्को एक्ट के बारे में जानकारी दी और साथ ही बैड टच और गुड टच के संबंध में जानकारी दी। प्रथम जिला न्यायाधीश देवास श्री मनीष सिंह ठाकुर ने साइबर लॉ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति के पास मोबाइल उपलब्ध है, हमें इसका उपयोग सावधानीपूर्वक करना चाहिए। जिससे कि हम सभी सायबर संबंधित अपराधों से बचे रहे। कार्यक्रम का संचालन कौटिल्य एकेडमी के संचालक श्री चिराग यादव ने किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष कौटिल्य एकेडमी मिथिलेश यादव एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।