वेद सप्ताह परवान चढ़ा

कुत्सित मानसिकता के आगे न झुकने एवं संघर्ष करते रहने का आहवान किया

वेद सप्ताह परवान चढ़ा
राजगढ़ अलवर राजस्थान
वेद सप्ताह परवान चढ़ा

वेद सप्ताह परवान चढ़ा

KTG समाचार नीरज माहेश्वरी जिला प्रभारी

राजगढ़ आर्य समाज राजगढ़ की ओर से राष्ट्ररक्षा, विश्वबंधुत्व एवं पर्यावरण शुद्धि को लेकर चल रहे वेद सप्ताह का आयोजन प्रातः यज्ञ के साथ निर्बाध रूप से चल रहा है।। प्रधान वेदज्ञ पंडित विनोदीलाल दीक्षित ने नारी सशक्तिकरण का विषय लेकर इतिहास के उदाहरण प्रस्तुत कर आसुरी व्रतियों एवं कुत्सित मानसिकता के आगे न झुकने एवं संघर्ष करते रहने का आहवान किया। प्रवक्ता खेमसिंह आर्य ने अमृत महोत्सव की कड़ी में राष्ट्ररक्षा के लिये सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा दी।। आर्य समाज के मंत्री नंदसिंह आर्य ने बताया कि भारत के पतन का एक कारण धार्मिक अन्धविश्वास है। इस संस्था ने सदैव इसका विरोध किया है। इस अवसर पर आर्य समाज के कोषाध्यक्ष धर्मसिंह आर्य के 85 वर्ष पूर्ण कर 86 वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर देश-विदेश से आये अपने सारे परिवार के साथ यज्ञ किया। अपने उदबोधन में आर्य ने बताया कि बुजुर्गो को सम्मान देना वैदिक संस्कृति है। सुसंस्कृत परिवार ही राष्ट्र की नींव है। इसे सशक्त करना ही इस संस्था का ध्येय है। यदि हमने इसकी उपेक्षा की तो हम अपनी संस्कृति को नही बचा पायेंगे।। इस अवसर पर कृष्ण कुमार भाटिया, मीतू सिंह आर्य, गिर्राज प्रसाद साहू, रमा आर्य, मीरा तारोलिया, शशि आर्य, जगनदेवी सैनी सहित काफी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।