मा0 मुख्यमंत्री, उ0प्र0 द्वारा पूर्व विधायक स्व0 श्री सूर्यभान सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

मा0 मुख्यमंत्री, उ0प्र0 द्वारा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गयी।

मा0 मुख्यमंत्री, उ0प्र0 द्वारा पूर्व विधायक स्व0 श्री सूर्यभान सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

KTG समाचार नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, सुलतानपुर उत्तर प्रदेश। 

    सुलतानपुर- 25 जून/मा0 मुख्यमंत्री, उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष/नेता सदन विधान परिषद श्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा पूर्व विधायक सुलतानपुर स्व0 सूर्यभान सिंह के श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने हेतु अपरान्ह में राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर आगमन कर पार्टी पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं/अधिकारियों से औपचारिक मुलाकात कर सिविल लाइन स्थित उनके निवास पर शोक संतप्त परिवार के साथ संवेदना व्यक्त किया तथा स्व0 सूर्यभान सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मा0 मुख्यमंत्री द्वारा शोक सतंप्त परिवार का हालचाल लिया गया तथा संवेदना व्यक्त की गयी। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा स्व0 पूर्व विधायक की बीमारी के बारे में परिजनों से जानकारी प्राप्त की गयी। 

 इस अवसर पर आयुक्त अयोध्या मण्डल, अयोध्या नवदीप रिणवा, पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र के0पी0 सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ0 आर.ए.वर्मा, मा0 विधायक सुलतानपुर विनोद सिंह, मा0 विधायक जयसिंहपुर राज प्रसाद उपाध्याय, मा0 विधायक लम्भुआ सीताराम वर्मा,  जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक डॉ0 विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।    

           ज्ञात हो कि पूर्व विधायक स्व0 सूर्यभान सिंह का जन्म 05 फरवरी, 1950 को हुआ था   पूण्यतिथि 17.06.2022 को हुई। स्व0 विधायक का राजनैतिक सफर वर्ष 1980 से प्रारम्भ होता है। जब श्रीमती मेनका संजय गाँधी ने गाँधी परिवार छोड़कर संजय विचार मंच बनाया। सुलतानपुर में संजय विचार मंच का नेतृत्व व अध्यक्षता स्व0 श्री सूर्यभान सिंह द्वारा की गयी। स्व0 श्री सिंह 1984 में जयसिंहपुर विधानसभा से संजय विचार मंच से विधान सभा के प्रत्याशी रहे और लगभग 200 मतों से हारे जिसका मुकदमा सर्वोच्च न्यायालय तक चला। स्व0 सूर्यभान सिंह 1989 में जयसिंहपुर विधान सभा से जनता दल के प्रत्याशी के रूप में पहली बार विधायक चुने गये। 1996 में सुलतानपुर शहर से दूसरी बार विधायक चुने गये। 2007 में सुलतानपुर लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी रहे। 2017 में पुनः सुलतानपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में विजयी होकर दूसरी बार विधायक बनें। स्व0 विधायक सरल व्यक्तित्व के धनी तथा संयुक्त परिवार का पालन करने वाले, नई पीढ़ी व पुरानी पीढ़ी के बीच गजब का सामंजस्य रखने वाले नेता थे। स्व0 विधायक के 02 पुत्र व एक पुत्री रूपेश सिंह (इंजीनियर) व दूसरे मुकेश कुमार सिंह (अपर जिला जज), पुत्री कविता सिंह व दामाद अमित सिंह (विशेष सचिव), पुत्र रूपेश सिंह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सक्रिय पदाधिकारी/स्वयं सेवक हैं, जो राजनैतिक विरासत भी संभाल रहे हैं। पूर्व प्रमुख जयसिंहपुर उमेश सिंह उनके भतीजे हैं।