स्वामित्व योजना के अन्तर्गत मा0 मुख्यमंत्री जी के बेवलिंक/दूरदर्शन पर सीधे प्रसारित कार्यक्रम को जनपद के सभी तहसीलों में देखा गया तथा किया गया घरौनी का वितरण।

जिलाधिकारी द्वारा विकास भवन स्थित एन.आई.सी. में स्वामित्व योजना के अन्तर्गत निर्मित घरौनियों का मा0 मुख्यमंत्री जी के बेवलिंक/दूरदर्शन पर सीधे प्रसारित कार्यक्रम को देखने के पश्चात 07 लाभार्थियों को भौतिक रूप से घरौनियों का किया गया वितरण।

स्वामित्व योजना के अन्तर्गत मा0 मुख्यमंत्री जी के बेवलिंक/दूरदर्शन पर सीधे प्रसारित कार्यक्रम को जनपद के सभी तहसीलों में देखा गया तथा किया गया घरौनी का वितरण।

KTG समाचार नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, सुलतानपुर उत्तर प्रदेश।   

सुलतानपुर- 25 जून/स्वामित्व योजनान्तर्गत लोक भवन सभागार, उ0प्र0, शासन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश में तैयार की गयी घरौनियों का डिजिटल एवं भौतिक रूप से वितरण किया गया। उक्त योजनान्तर्गत जनपद व तहसील स्तर पर घरौनियों के वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में विकास भवन स्थित एन.आई.सी. में मा0 मुख्यमंत्री जी के बेवलिंक/दूरदर्शन पर सीधे प्रसारित कार्यक्रम को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी एवं अन्य राजस्व कर्मियों के साथ देखा गया तथा कार्यक्रम के पश्चात तहसील सदर के 07 लाभार्थियों को जिलाधिकारी द्वारा भौतिक रूप से घरौनी वितरण किया गया। 

 मा0 मुख्यमंत्री जी के वेबलिंक/दूरदर्शन पर सीधे प्रसारित कार्यक्रम को उप जिलाधिकारी व अन्य सम्बन्धित राजस्व कर्मियों के साथ देखा गया तथा कार्यक्रम के साथ पश्चात मा0 विधानसभा सदस्य सुलतानपुर विनोद सिंह की उपस्थिति में तहसील सदर के 68 लाभार्थियों को भौतिक रूप से घरौनी वितरण किया गया। तहसील कादीपुर में मुख्यमंत्री जी के वेबलिंक/दूरदर्शन पर सीधे प्रसारित कार्यक्रम को नायब तहसीलदार व अन्य राजस्व कर्मियों के साथ देखा गया तथा कार्यक्रम के पश्चात तहसील के 40 लाभार्थियों को भौतिक रूप से घरौनी वितरण किया गया। तहसील लम्भुआ में मा0 मुख्यमंत्री जी के वेबलिंक/दूरदर्शन पर सीधे प्रसारित कार्यक्रम को उप जिलाधिकारी व अन्य राजस्व कर्मियों के साथ देखा गया तथा कार्यक्रम के पश्चात मा0 विधानसभा सदस्य लम्भुआ सीताराम वर्मा की उपस्थिति में तहसील के 14 लाभार्थियों को भौतिक रूप से घरौनी वितरण किया गया। 

   तहसील जयसिंहपुर में मा0 मुख्यमंत्री जी के बेवलिंक/दूरदर्शन पर सीधे प्रसारित कार्यक्रम को तहसीलदार व अन्य राजस्व कर्मियों के साथ देखा गया तथा कार्यक्रम के पश्चात मा0 विधानसभा सदस्य सदर राज प्रसाद उपाध्याय की उपस्थिति में तहसील के 21 लाभार्थियों को भौतिक रूप से घरौनी का वितरण किया गया तथा तहसील बल्दीराय में मा0 मुख्यमंत्री जी के वेबलिंक/ दूरदर्शन पर सीधे प्रसारित कार्यक्रम को उप जिलाधिकारी व अन्य राजस्व कर्मियों के साथ देखा गया तथा कार्यक्रम के पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह की उपस्थिति में तहसील के 51 लाभार्थियों को भौतिक रूप से घरौनी वितरण किया गया। इस प्रकार स्वामित्व योजनान्तर्गत जनपद में अब तक कुल 545 ग्रामों के सापेक्ष 59967 घरौनी तैयार की जा चुकी है।