हज यात्रियों का प्रशिक्षण एवं टीकारण कार्यक्रम 06 जून को।

हज यात्रियों का प्रशिक्षण एवं टीकारण कार्यक्रम 06 जून को।

KTG समाचार नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश।

     सुलतानपुर 03 जून/ हज यात्रा-2022 पर जाने वाले जनपद सुलतानपुर के समस्त हज यात्रियों को 06 जून, 2022 को समय 08 बजे से मदरसा जामे इस्लामिया खैराबाद सुलतानपुर एवं मदरसा जामे अरबिया खैराबाद सुलतानपुर में हज यात्रियों का प्रशिक्षण एवं टीकाकरण कार्यक्रम प्रस्तावित है। 

     उक्त सम्बन्ध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आर0 वि0 सिंह ने जनपद के समस्त हज यात्रियों को सूचित किया है कि उपरोक्तानुसार प्रशिक्षण स्थल पर ससमय उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि हज ट्रेनर मौलाना उस्मान कासमी, मदरसा जामे इस्लामिया खैराबाद व मौलाना अब्दुल लतीफ, मदरसा जामे अरबिया खैराबाद सुलतानपुर होंगे।