जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला विद्यालयीय परिवहन समिति एवं जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला विद्यालयीय परिवहन समिति एवं जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित।

KTG समाचार नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश।

 सुलतानपुर - 19 मई/जिला विद्यालयीय परिवहन समिति एवं जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित एनआईसी में बुधवार को आयोजित की गयी। बैठक में विद्यालयीय वाहनों के प्रति विस्तृत चर्चा की गयी। 

      बैठक में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक डॉ0 विपिन कुमार मिश्र, एआरटीओ (प्रशासन) नन्द कुमार, एआरटीओ(प्रवर्तन) राकेश कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक आर.जे. मौर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र चतुर्वेदी, टीएसआई अनूप कुमार सिंह, अध्यक्ष लायन्स क्लब बलदेव सिंह, अध्यक्ष ट्रक एसोसिएशन विनय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।