जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी का पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में हुआ आयोजन।

जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी का पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में हुआ आयोजन।

KTG  समाचार नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर ,उत्तर प्रदेश।

सुलतानपुर- 23 नवम्बर/ प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रापरेज्ड्यूज के अन्तर्गत कृषक जागरूकता एवं कृषि सूचना तंत्र के अन्तर्गत जनपद स्तरीय रबी गोष्ठी का आयोजन पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि मा0 विधायक सुलतानपुर विनोद सिंह द्वारा दीप प्रज्जलित कर गोष्ठी का शुभारम्भ किया गया है। उक्त गोष्ठी में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, कृषि उप निदेशक रामाश्रय यादव सहित अन्य कृषि से सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। 

मुख्य अतिथि मा0 विधायक सुलतानपुर, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मेले में लगी स्टॉलों का अवलोकन किया गया तथा संयुक्त रूप से फार्म मशीनरी बैंक के लाभार्थियों को ट्रैक्टर की चाभी एवं किसानों को प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया। 

          मुख्य अतिथि मा0 विधायक ने अपने सम्बोधन में सभी किसान भाईयों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कृषि व पशुपालन विभाग के अन्तर सम्बन्धों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सरकार द्वारा चलायी जा रही कृषि व पशुपालन विभाग से सम्बन्धित योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्याद लेने की किसानों से अपील की।  उन्होंने जिलाधिकारी की सहजता व ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सुलतानपुर जिला विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी की कार्य के प्रति लगन की प्रशंसा की। उन्होंने किसानों को शासन द्वारा चलाई जा रही कृषि से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी दी। 

         जिलाधिकारी ने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए सभी विभागाध्यक्षों/सम्मानित कृषक भाईयों व पत्रकार बन्धुओं का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने रबी उत्पादकता कृषि गोष्ठी के महत्व को बताते हुए कहा कि इसका मूल उद्देश्य नवीन कृषि तकनीकी से किसानों को अवगत कराना तथा कृषि उत्पादकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को 01 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने में कृषि का विशेष योगदान रहेगा। इसलिये सभी कृषक भाई विभिन्न कृषि से सम्बन्धित सरकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्याद लाभ उठाकर कृषि उत्पादकता बढ़ाकर अपना योगदान प्रदान करें। उन्होंने मा0 पूर्व मंत्री/विधायक सुलतानपुर का आभार व्यक्त किया। 

        मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मा0 पूर्व मंत्री/विधायक सुलतानपुर, जिलाधिकारी व सभी सम्मानित किसान भाईयों का हार्दिक स्वागत व अभिनन्दन किया गया। उन्होंने सभी किसान भाईयों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग ज्यादा से ज्यादा किसान दिवस, कृषि गोष्ठियों में प्रतिभाग करें तथा अपनी समस्याओं को प्रशासन तक पहुँचायें, जिससे प्रशासन द्वारा समस्याओं का निदान किया जा सके। उन्होंने कृषि विभाग से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं के बारे में किसानों को अवगत कराया। 

 कृषि उप निदेशक रामाश्रय यादव ने अपने संबोधन में फसल अवशेष जलाने से होने वाले दुष्परिणाम से कृषकों को जागरूक करने एवं विभाग में चल रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी किसानों की दी गई तथा किसानों द्वारा उठाये गये प्रश्नों का उत्तर मौके पर दिया गया। इसी प्रकार मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा कृषि गोष्ठी में अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में किसानों को अवगत कराया गया।     

         इस अवसर पर जगदीश कुमार अधिशाषी अभियंता नलकूप, डॉ0 भूदेव सिंह मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला प्रबंधक अग्रणी बैंक अनुराग सरकार, प्यारेलाल भूमि संरक्षण अधिकारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य रमाकांत पाण्डेय, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी दीपचन्द चौरसिया, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र बरासिन डॉ.बी0पी0, श्री एस0पी0 मिश्र के0वी0के0 सुलतानपुर, डॉ0 आर0के0 सिंह वैज्ञानिक कृषि विज्ञान विज्ञान केन्द्र सुलतानपुर, डॉ0 अतुल सिंह वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र सुलतानपुर, डॉ0 गौरव पाण्डेय वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र बरासिन, सूर्य प्रकाश मिश्र जिला प्रबंधक एग्रीकल्चर इश्योरेंश कंपनी ऑफ लिमिटेड आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।