रजिस्ट्रीकृत यान स्क्रैपिंग सुविधा केन्द्र स्थापना एवं स्क्रैपिंग सुविधा हेतु आवश्यक प्रारूप तथा अन्य विवरण विभागीय वेबसाइट uptransport.upsdc.gov.in पर उपलब्ध है इच्छुक व्यक्ति उपरोक्तानुसार कर सकते हैं आवेदन।

KTG समाचार नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर ,उत्तर प्रदेश।

 सुलतानपुर -01 फरवरी/परिवहन आयुक्त, उ0प्र0 के पत्र सं0-716 प्रावि0/2022-44 प्रावि0/2021 दिनांक 29.11.2022 अपर परिवहन आयुक्त (स0सु0) उ0प्र0 के पत्र सं0-729 प्रावि0/2022-44प्रावि0/2021 दिनांक 06.12.2022 एवं उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) के पत्र सं0-1261/जोन/सा0प्र0/स्क्रैपिंग/2022 दिनांक 07.12.2022 के अनुपालन में रजिस्ट्रीकृत यान स्क्रैपिंग सुविधा केन्द्र स्थापना एवं स्क्रैपिंग कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया।

       सहायक परिवहन अधिकारी (प्रशासन) नन्द कुमार ने एतद्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया है कि रजिस्ट्रीकृत यान स्क्रैपिंग सुविधा केन्द्र स्थापना एवं स्क्रैपिंग सुविधा हेतु आवश्यक प्रारूप तथा अन्य विवरण विभागीय वेबसाइट uptransport.upsdc.gov.in में पालिसी पेज पर अपलोड है। कृपया इच्छुक आवेदक अपना आवेदन उपरोक्तानुसार कर सकते हैं।