300 से अधिक किसानों ने एक साथ दौड़ कर दीया एकजुटता का संदेश, 30 से अधिक गांवों के किसानों ने लिया हिस्सा

किसानों की मुख्य समस्या व मांगों को लेकर हुआ किसान दौड़ का आयोजन

300 से अधिक किसानों ने एक साथ दौड़ कर दीया एकजुटता का संदेश, 30 से अधिक गांवों के किसानों ने लिया हिस्सा
300 से अधिक किसानों ने एक साथ दौडक़र दिया एकजुटता का संदेश, 30 से अधिक गांवों के किसानों ने लिया हिस्सा
-किसानों की मुख्य समस्याओं व मांगों को लेकर हुआ किसान दौड़ का आयोजन 
kTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर युवा किसान संगठन व राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ मप्र द्वारा किसानाथॉन (किसान दौड़) का आयोजन 12 सितंबर, रविवार को हाटपीपल्या में किया गया। दौड़ का शुभारंभ युवा किसान संगठन सचिव राधेश्याम वैष्णव ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ देवगढ़ चौराहे से शुरू होकर बजरंग चौराहा, गांधी चौक से होते हुए पून: देवगढ़ चौराहे पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौड़ में इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, देवास, महू, सीहोर के 30 गांवों से करीबन 300 किसानों ने हिस्सा लिया। दौड़ का मुख्य उद्देश्य नर्मदा लिंक परियोजना से देवास जिले के वंचित गाँवों को जोडऩा। 2019-20 एवं 2020-21 की बीमा राशि तुरंत दी जावे। मुआवजा राशि 2019-20 एवं 2020-21 तक की दी जावे। तीनो कृषि कानून पूर्णत: वापस लिये जावे। किसानों के सभी कृषि उत्पादों का सी2+50 के आधार पर एमएसपी कानून को वैधानिक दर्जा दिया जाये। दौड़ के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए युवा किसान संगठन अध्यक्ष रविंद्र चौधरी ने कहा कि एक तरफ सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 40 से 50 रूपए प्रति लीटर की वृद्धि कर दी है। वहीं पर गेहूं की एमएसपी पर मात्र 40 रूपए प्रति क्विंटल बढ़ाना किसानों के साथ छलावा है। जिसके कारण किसान सडक़ों पर आने को मजबूर हो गए है। आज किसानों के आलू कोल्ड स्टोर में रखे हुए है व भाव ना मिलने की वजह से खराब हो रहे है। सरकारों को चाहिए कि वे आलू व प्याज का निर्यात करें व किसानों को लाभकारी मूल्य उपलब्ध कराएं लेकिन सरकार कुंभकरण की नींद में सो रही है। दौड़ में मुख्य रूप से युवा किसान संगठन अध्यक्ष रविंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष राजेश पटेल, जगदीश चौधरी, देवेंद्र चौधरी, ईश्वर चौधरी, सुनील तोमर, विक्रम चौधरी, घनश्याम पटेल,बंशीधर शेट्टी, महेंद्र पाटीदार, राष्ट्रीय मजदूर किसान महासंघ से लाल सिंह बागवान, गगन सिंह जी, बलराम पाटीदार, कमल पाटीदार, जितेंद्र पाटीदार, राजेश कठाली सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।