नव दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत् सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन पोहरी के ग्राम नानोरा में। कथा वाचक माँ हिंगलाज के वरदपुत्र पं. श्री कल्याणचन्द व्यास जी के श्रीमुख से।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच श्रीमद् भागवत् कथा माँ राज राजेश्वरी नागेश्वरी मंदिर शिवपुरी से स्थान परिवर्तन कर पोहरी के ग्राम नानोरा में 29 जनवरी से होने जा रही है।

नव दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत् सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन पोहरी के ग्राम नानोरा में। कथा वाचक माँ हिंगलाज के वरदपुत्र पं. श्री कल्याणचन्द व्यास जी के श्रीमुख से।
कथा वाचक माँ हिंगलाज के वरदपुत्र पं. श्री कल्याणचन्द व्यास महाराज जी।

आदर्श दीक्षित KTG समाचार जिला शिवपुरी मध्यप्रदेश। 

शिवपुरी/ पोहरी के ग्राम नानोरा के हिंगलाज मैया के धाम पर नव दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत् सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन दिनांक 29/01/2022 शनिवार से भागवत् कथा प्रारंभ होने जा रही है। पहले श्रीमद् भागवत् कथा शिवपुरी में जगत जननी माँ राज राजेश्वरी नागेश्वरी मंदिर पर होने जा रही थी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच श्रीमद् भागवत् कथा का स्थान परिवर्तन किया गया जो कि अब पोहरी के ग्राम नानोरा में होगी। कथा वाचक माँ हिंगलाज के वरदपुत्र पं. श्री कल्याणचन्द व्यास जी के श्रीमुख से नव दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत् सप्ताह ज्ञान यज्ञ सुनाई जायेगी। कथा का समय दोपहर 12 बजे से शाम 05 बजे तक रहेगा। और कलश यात्रा ग्राम नानोरा से सुबह 11 बजे माँ हिंगलाज मैया के धाम तक निकाली जायेगी। 

कोरोना के नियमों के पालन के साथ सभी भक्तगण मास्क पहनकर आये और कथा का आनंद लाभ उठाये। 

निवेदक :- समस्त माँ हिंगलाज एवं बाल बाबा सेवा समिति शिवपुरी।