उप संभागीय परिवहन कार्यालय 13 व 15 फरवरी को स्कूली वाहनों के फिटनेस हेतु‘‘ रहेगा खुला।

KTG समाचार नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा सुलतानपुर उत्तर प्रदेश।
सुलतानपुर- 11 फरवरी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) ने बताया कि संभागीय परिवहन अधिकारी अयोध्या के पत्र सं0-493/प्रवर्तन / निर्वाचन/2022 दिनांक 10.02.2022 के क्रम में ‘‘विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के परिप्रेक्ष्य में 13 फरवरी,.2022 (रविवार) एवं 15 फरवरी, 2022 (मोहम्मद हजरत अली का जन्म दिवस) को पड़ने वाले अवकाश में स्कूली वाहनों के फिटनेस हेतु‘‘ उप संभागीय परिवहन कार्यालय सुलतानपुर खुले रहने का निर्देश दिया गया है।
उक्त आदेश के अनुपालन में कार्यालय के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को आदेशित किया जाता है कि 13 फरवरी 2022 (रविवार) एवं 15 फरवरी, 2022 (मोहम्मद हजरत अली का जन्म दिवस) को पड़ने वाले अवकाश में स्कूली वाहनों के फिटनेस हेतु‘‘ उप संभागीय परिवहन कार्यालय सुलतानपुर खुला रहेगा।