मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कमल सरोवर व प्राथमिक विद्यालय दुबौली का किया गया निरीक्षण।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कमल सरोवर व प्राथमिक विद्यालय दुबौली का किया गया निरीक्षण।

KTG समाचार नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश। 

सुलतानपुर-  16 जुलाई/मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स द्वारा शनिवार को ग्राम पंचायत सखौलीकला, ब्लाक लम्भुआ में कमल सरोवर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि तालाब के बन्धे पर इण्टरलाकिंग कार्य गतिमान है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि समयान्तर्गत शीघ्रातिशीघ्र कार्य पूर्ण करायें।

          इसके पश्चात मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय दुबौली का निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि अभी तक विद्यालय में बाउण्ड्रीवाल का निर्माण नही कराया गया है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि 15 अगस्त, 2022 तक निर्माण कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करायें, ताकि मा0 जनप्रतिनिधिगण द्वारा उसे आमजनमानस हेतु लोकार्पित किया जा सके।