कौण्डिन्य साहित्य सेवा समिति द्वारा प्रकाशित शोधपत्रिका चेतनता के आगामी अंक में प्रकाशन हेतु जनपद सुलतानपुर के साहित्यकार/साहित्यप्रेमी उपलब्ध करायें रचनाकृति।

कौण्डिन्य साहित्य सेवा समिति द्वारा प्रकाशित शोधपत्रिका चेतनता के आगामी अंक में प्रकाशन हेतु जनपद सुलतानपुर के साहित्यकार/साहित्यप्रेमी उपलब्ध करायें रचनाकृति।

KTG समाचार नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, सुलतानपुर उत्तर प्रदेश।

 सुलतानपुर- 07 अक्टूबर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में कौण्डिन्य साहित्य सेवा समिति, पटेल नगर, कादीपुर सुलतानपुर (उ0प्र0) 228145 द्वारा प्रकाशित शोध पत्रिका ‘चेतनता‘ (ISSN-2454-1575) के आगामी विशेषांक में जनपद सुलतानपुर के वर्तमान एवं दिवंगत हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी, और उर्दू के साहित्यकारों को परिचयात्मक रूप से प्रस्तुत करने के लिये साहित्यकारों एवं साहित्यप्रेमियों से आग्रह है कि वे अधिकतम 900 शब्दों में साहित्यकार का परिचय और 500 शब्दों में उनकी 02 रचनाएं यथासम्भव शीघ्र (सूचना प्राप्ति के एक माह के अन्दर) पंजीकृत डाक या व्यक्तिगत रूप से निम्न पते- कौण्डिन्य साहित्य सेवा समिति, पटेल नगर, कादीपुर सुलतानपुर (उ0प्र0) 228145, ई मेल- [email protected], मो0- 9532006900 पर उपलब्ध करा सकते हैं। साहित्यकार के परिचय के लिये निम्न प्रारूप का प्रयोग किया जा सकता है- 1. नाम 2. जन्मतिथि 3. जन्मस्थान 4. पारिवारिक परिचय 5. शैक्षिक परिचय 6. वृत्तिगत परिचय 7. प्रकाशित साहित्य 8. अप्रकाशित साहित्य 9. प्राप्त पुरस्कार सम्मान 10. अन्य साहित्यिक उपलब्धियाँ 11. सम्पर्क सूत्र दूरभाष साहित ( यदि उपलब्ध है) 12. चित्र 13. परिचय प्रदाता का नाम 14. परिचय प्रदाता का पता।