बकाया वाहनों के कर जमा किये जाने हेतु 8 अक्टूबर (द्वितीय शनिवार) को एआरटीओ कार्यालय रहेगा खुला।

बकाया वाहनों के कर जमा किये जाने हेतु 8 अक्टूबर (द्वितीय शनिवार) को एआरटीओ कार्यालय रहेगा खुला।

KTG समाचार नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, सुलतानपुर उत्तर प्रदेश।

सुलतानपुर- 07 अक्टूबर/सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी(प्रशासन) ने अवगत कराया है कि संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अयोध्या के पत्र सं0-1236/सा0प्रशा0/का0आ0/2022 7.10.2022 के द्वारा मा0 परिवहन मंत्री जी द्वारा विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक 10 अक्टूबर, 2022 के एजेन्डा बिन्दु के अनुसार सूचनाओं को तैयार करने एवं बकाया वाहनों के कर जमा किये जाने हेतु 8 अक्टूबर, 2022 (द्वितीय शनिवार) को कार्यालय खोलने हेतु निर्देशित किया गया है। 

       उन्होंने उक्त के क्रम में वाहन स्वामियों को सूचित किया है कि बकाया वाहनों के कर जमा किये जाने हेतु 08 अक्टूबर, 2022 (द्वितीय शनिवार) को उप संभागीय परिवहन कार्यालय सुलतानपुर खुला रहेगा।