जिलाधिकारी ने नवनिर्मित 100 बेड हास्पिटल बिरसिंहपुर व जयसिंहपुर का किया निरीक्षण।

जिले के आला अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है क्षेत्रीय हॉस्पिटल का निरीक्षण।

जिलाधिकारी ने नवनिर्मित 100 बेड हास्पिटल बिरसिंहपुर व जयसिंहपुर का किया निरीक्षण।

KTG  समाचार नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर ,उत्तर प्रदेश।       

सुलतानपुर- 27 नवम्बर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने नवनिर्मित 100 बेड हास्पिटल बिरसिंहपुरए तहसील जयसिंहपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर संरक्षक के अलावा कोई चिकित्सा विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित नहीं पाये गये। उन्होंने चिकित्सालय की साफ-सफाई, बिजली कनेक्शन तथा अन्य सभी सम्बन्धित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।  

डीएम ने कहा कि इस नवनिर्मित 100 बेड के चिकित्सालय में मरीजों के इलाज की व्यवस्था अतिशीघ्र शुरू की जायेगी। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय से अखण्डनगर ब्लाक काफी दूरी पर है, जिससे क्षेत्रवासियों को उपचार में कठिनाई आ रही है। उन्होंने कहा कि इस चिकित्सालय के चालू हो जाने से क्षेत्रीय जनता को चिकित्सा का लाभ जयसिंहपुर में ही मिल सकेगा, उन्हें जिला मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

 

उन्होंने कार्यदायी संस्था व सम्बन्धित अधिकारियों को सूचित करने हेतु निर्देशित किया कि चिकित्सालय की साफ-सफाई, शौंचालय, विद्युत लाइन के साथ-साथ अन्य सभी व्यवस्थाएं तत्काल ठीक करायी जाये, जिससे अखण्डनगर व जिला मुख्यालय से सुदूर जनपद वासियों को चिकित्सा लाभ उपलब्ध कराया जा सके।