जिलाधिकारी के आदेश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जेल अधीक्षक एवं रेड क्रॉस के पदाधिकारियों द्वारा महिला कैदियों को उपलब्ध कराया गया हाइजीन किट।

जिलाधिकारी के आदेश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जेल अधीक्षक एवं रेड क्रॉस के पदाधिकारियों द्वारा महिला कैदियों को उपलब्ध कराया गया हाइजीन किट।

KTG  समाचार नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश। 

सुलतानपुर- 01 फरवरी इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी लखनऊ स्टेट ब्रांच के चेयरमैन एवं महासचिव के मंशानुरूप जिलाधिकारी/अध्यक्ष इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सुलतानपुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुलतानपुर के संरक्षण में जनपद सुलतानपुर में स्थित अमहट जेल में बंद महिला कैदियों को जेल अधीक्षक उमेश सिंह, जेलर अपूर्व व्रत पाठक, डिप्टी जेलर शेषनाथ यादव, रीता श्रीवास्तव के साथ इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष धर्म देव शुक्ल, सचिव जय प्रकाश शुक्ल की निगरानी में आज दिनांक 01/02/2022 को अमहट जेल में सजा काट रही 50 महिला कैदियों को हाइजीनकिट  मास्क व सेनेट्राइजर साबुन आदि उपलब्ध कराया गया।

 इस कार्यक्रम में महिला विंग यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष सुषमा मिश्रा सचिव सरस्वती मिश्रा रक्त सुरक्षित जीवन समित के सचिव सुभाष कुमार प्रजापति रुचि पाल कोमल तिवारी आदि मौजूद रहे।