देवास से घर-घर चलो अभियान की शुरुआत:कमलनाथ आज पहुचे देवास

कमलनाथ ने सभा के दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा का घर गोड़से का घर है। इनका घर हमारे बेरोजगार नौ जवानों का घर है। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार यह सब भाजपा का घर है।

देवास से घर-घर चलो अभियान की शुरुआत:कमलनाथ आज पहुचे देवास

          KTG समाचार आरिफ खान देवास मध्यप्रदेश

देवास में कमलनाथ ने प्रदेश में घर चलो, घर-घर चलो अभियान की शुरुआत की। महंगाई, बढ़ते बिजली बिल,कानून व्यवस्था, सरकार की वादाखिलाफी सहित अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी भाजपा को घेरेगी।

सभा के दौरान भाजपा पर साधा निशाना तय समय से दो घंटे देरी से पहुंचे कमलनाथ ने सभा के दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा का घर गोड़से का घर है। इनका घर हमारे बेरोजगार नौ जवानों का घर है। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार यह सब भाजपा का घर है।हमारे किसानों के लिए क्या किया, हमारा किसान तड़प रहा था बीज और खाद के लिए ऐसा है भाजपा का घर। आज प्रश्र हमारे सामने है कि हम कौनसे रास्ते पर चलना चाहते है। हम मोदी के रास्ते पर चलना चाहते है या फिर देश की संस्कृति पर और अपने भविष्य को सुरक्षित कर सके उस रास्ते पर चलना चाहते है।15 वर्ष बाद कांग्रेस की सरकार बनी थी। मुख्यमंत्री ने सौदेबाजी कर सरकार गिरा दी। मैं मुख्यमंत्री था, मैं भी सौदा कर सकता था लेकिन सौदे से कोई कुर्सी नहीं बचने वाला है। मैं मध्यप्रदेश की पहचान सौदे से नहीं करने वाला।

देवास मध्यप्रदेश का एक प्रतिष्ठित स्थान ! कमलनाथ ने सबसे पहले चामुण्डा टेकरी पहुंच कर माता चामुण्डा और तुलजा भवानी के दर्शन किए। उसके बाद उन्होंने मीडिया से रुबरु होते हुए कहा कि आज हमारी शुरुआत है। घर चलो,घर-घर चलो में बहुत सारे लोग प्रवेश कर रहे है। कांग्रेस के उस घर में प्रवेश कर रहे है जिस घर में संस्कृति है। आज मैंने प्रार्थना की और आर्शीवाद मांगा है।

मध्यप्रदेश को सही पटरी पर लाए। मध्यप्रदेश का भविष्य सुरक्षित रहे। हमारे नौ जवानों का भविष्य सुरक्षित रहे। हमारे पीड़ित किसानों के चेहरों पर फिर से मुस्कान हो। देवास मप्र का एक ऐसा प्रतिष्ठित स्थान है। ऐसा उदाहरण है मध्यप्रदेश का। अब हम चाहते हैं कि यह ऐसा उदाहरण बने कि यहां का संदेश पूरे मध्यप्रदेश में जाए।

 इस अवसर पर श्री सज्जन सिंह वर्मा पूर्व सांसद एवं मनोज राजानी जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष, नूरी खान प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस उज्जैन, संजय शुक्ला विधायक इंदौर, राजवीरसिंह बघेल, शौकत हुसैन दादा, प्रदीप चौधरी, जयसिंह ठाकुर, साधना प्रजापति उपस्थित थे। इस अवसर पर म.प्र. कांग्रेस कमेटी उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ के जिला शहर अध्यक्ष अकरम शेख तृप्ती ने श्री नाथ को देवास की जनसमस्याओं से अवगत कराया।