भारत देश की संस्कृति विश्व मे अपनाई जा रही हैं:पंड्या

भारत देश की संस्कृति विश्व मे अपनाई जा रही हैं:पंड्या

भारत देश की संस्कृति विश्व मे अपनाई जा रही हैं:पंड्या

KTG समाचार रिपोर्टर नरेश कुमार भोई डूंगरपुर, राजस्थान डूंगरपुर। विश्व योग दिवस पर सोमावार को श्याम प्रसाद मुखर्जी हॉल में भारतीय जनता पार्टी व नगर अध्यक्ष अनूप चौबीसा के नेतृत्व में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस। योग दिवस कार्यक्रम में पंतजलि योग पीठ हरिद्वार के धनंजय शकुनि द्वारा विलोम,भ्रमारि, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन कर योग से होने वाले फायदों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इससे पूर्व कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभु पंड्या,भाजपा नगर अध्यक्ष अनूप चौबीसा द्वारा योग गुरु धनंजय शकुनि को साफा व शाल ओढ़ा कर किया सम्मानित। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभु पंड्या ने कहा की भारत देश की संस्कृति विश्व में अपनाई जा रही है इसी का एक उदाहरण है। योग ,योग-प्राणायाम भारतीय संस्कृति में सदियों से चला आ रहा है पर भारतीय जनता पार्टी व नरेंद्र मोदी ने योग व प्राणायाम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जा कर भारत की संस्कृति का परचम लहरा रहा है ।आज के दिन 21 जून को विश्वभर में योग दिवस बनाया जा रहा है जो भारतीय संस्कृति का ध्योतक है आज हमें गर्व है की भारत के प्राचीन काल से चली आ रही संस्कृति को आज विश्व स्तर पर मनाया जा रहा है व इसके सुखद परिणामों का विश्व ने माना है ओर स्वतः प्रमाणित है ।आज हम गोरवान्वित है की आज हमारे योग -प्राणायाम की संस्कृति को विश्व ने माना ओर यह देन भारतीय जानता पार्टी व देश के शीर्ष नेतृत्व मोदी जी की है जिससे आने वाली भारतीय पीढ़ी सदा गोरवान्वित होगी । हमारी संस्कृति में कई एसे उपचार ,आयुर्वेद ,जड़ीबुटियाँ ,उपनिषद ,ग्रंथ ,वेद है व पूजा विधी जो की वैज्ञानिक तरीक़े से निर्मित है जिसे विश्व भी मानता है आज उन सभी प्रामाणिक वस्तुओं को विश्व में पहचान दिलाने के लिए हमें अग्रसर होना होगा । कार्यक्रम में पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीटा कुँवर, जिला मिडिया प्रभारी हर्ष शर्मा, जिला आई टी किरनेश्वर चौबीसा , पार्षद डायालाल पाटीदार, ब्रजेश सोमपुरा, नगर मंत्री पंकज सुथार, नीता भारतीय, पूर्व पार्षद दिनेश चौबीसा, नटवर पाटीदार,ओ बी सी मोर्चा नगर अध्यक्ष सुरेश भाटिया, भुपेंद्र शुक्ला ।नगर अध्यक्ष अनुप चोबिसा ने धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन नगर मंडल महामंत्री भुपेंद्र पालिवाल ने किया।