आयुर्वेद के प्रवर्तक माने जाने वाले भगवान धनवंतरी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा हैं आयुर्वेद पखवाड़ा।

आयुर्वेद पखवाड़ा के अन्तर्गत जनपद, मण्डल व प्रदेश स्तर पर भाषण प्रतियोगिता का होगा आयोजन।

आयुर्वेद के प्रवर्तक माने जाने वाले भगवान धनवंतरी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा हैं आयुर्वेद पखवाड़ा।

KTG समाचार नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, सुलतानपुर उत्तर प्रदेश।

सुलतानपुर - 07 अक्टूबर/क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 अनीता गुप्ता ने बताया कि आयुर्वेद के प्रवर्तक मान जाने वाले भगवान धनवंतरी की जयंती 23 अक्टूबर, 2022 को मनायी जायेगी, जिसके उपलक्ष्य में प्रदेश भर में आयुर्वेद पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत 14 अक्टूबर, 2022 जनपद स्तर पर भाषण प्रतियोगिता आयोजन किया जायेगा। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागीयों को मण्डल व राज्य स्तर प्रतिभाग करने का अवसर दिया जायेगा। 

        क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सुलतानपुर/अमेठी ने बताया कि जनपद सुलतानपुर में आयुर्वेद के कुल चिकित्सालय 24 एवं यूनानी के 04 चिकित्सालय हैं एवं जनपद अमेठी में आयुर्वेद के कुल चिकित्सालय 18 एवं यूनानी के 09 चिकित्सालय स्थित है, जिनके द्वारा 12 सितम्बर से 23 अक्टूबर तक ‘‘हर दिन हर घर आयुर्वेद‘‘ कार्यक्रम को अभियान के रूप में चलाया जा रहा है, जिसके तहत हर सप्ताह में विभिन्न लोगों को चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट तथा योग प्रशिक्षक द्वारा आयुर्वेद व योग के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा है। जनपद के समस्त सरकारी वित्त पोषित एवं निजी इण्टर कालेज के कक्षा 9 से 12 तक छात्र/छात्राओं इस भाषण प्रतियोगिता में मौका दिया जायेगा। भाषण का विषय मेरे ‘दैनिक जीवन में आयुर्वेद‘ उपयोगिता रखा गया है। प्रत्येक प्रतिभागी को अधिकतम 03 मिनट का समय दिया जायेगा। 

       उन्होंने बताया कि प्रत्येक कालेज से 09 से 12 तक के केवल छात्र/छात्राओं ही भाग ले सकेंगे। जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगी को सांत्वना पुरस्कार दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 5100/-, द्वितीय स्थान पाने वाले को 2100/-, तृतीय को 1100/- तथा दो सांत्वना पुरस्कार पाने वाले को 501/- दिये जायेंगे। उसके बाद 17 अक्टूबर, 2022 को जनपद स्तर पर चयनित छात्र/छात्राओं कि प्रतियोगिता मण्डल स्तर पर आयोजित करायी जायेगी, जिसमें प्रथम पुरस्कार 11000/-, द्वितीय पुरस्कार 5100/-, तृतीय पुरस्कार 2100/- दो सांत्वना पुरस्कार 1100/- का दिया जायेगा। वहीं प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 21 अक्टूबर, 2022 को किया जायेगा। प्रदेश स्तर पर प्रथम आने पर 51000/-, द्वितीय आने पर 21000/-, तृतीय पुरस्कार 11000/- व दो सांत्वना पुरस्कार 5100/- दिया जायेगा।