शिक्षक दिवस पर सेवा बस्तियों में शैक्षणिक सामग्री का किया वितरण

शिक्षक दिवस पर सेवा बस्तियों में शैक्षणिक सामग्री का किया वितरण

शिक्षक दिवस पर सेवा बस्तियों में शैक्षणिक सामग्री का किया वितरण

शिक्षक दिवस पर सेवा बस्तियों में शैक्षणिक सामग्री का किया वितरण

kTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश


देवास। शिक्षक दिवस के उपलक्ष में मित्राय सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सेवा बस्तियों में जाकर शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया। उक्त जानकारी देते हुए मित्रया सदस्य शुभांगी तिवारी ने बताया कि शैक्षणिक सामग्री का वितरण आज इसीलिए किया गया क्योंकि 17 महीने के लंबे अंतराल के बाद छठवीं से ऊपर के बच्चों के स्कूल सितंबर से प्रारंभ किए गए हैं। सेवा बस्ती में रहने वाले बच्चों के मन मे शिक्षा के प्रति रुचि बड़े उनके माता-पिता उन्हें कोविड के नियमों का पूर्ण पालन करते हुए स्कूल भेजे, बच्चों में स्कूल जाने के प्रति उत्साह बड़े इसको ध्यान में रखते हुए स्कूल में उपयोग आने वाली शैक्षणिक सामग्री का वितरण करके बच्चों को शिक्षक दिवस का महत्व बताया कि शिक्षक की आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षक एक कुम्हार की तरह होता है जो आपके जीवन को सही दिशा दिखा कर संवारते है। हमें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। शिक्षा ही एकमात्र ऐसा माध्यम है जिससे हम इस देश की दशा और दिशा दोनों ही बदल सकते हैं। एक शिक्षित समाज ही देश में स्वस्थ वातावरण का निर्माण कर सकता है। सभी का आभार मित्राय सदस्य अमित पांचाल ने माना।