संस्था युवा देवास ने विवेकानंद जयंती मनाते हुए प्रतिमा स्थापना का 9वां वर्ष मनाया

संस्था युवा देवास ने विवेकानंद जयंती मनाते हुए प्रतिमा स्थापना का 9वां वर्ष मनाया

संस्था युवा देवास ने विवेकानंद जयंती मनाते हुए प्रतिमा स्थापना का 9वां वर्ष मनाया
संस्था युवा देवास ने विवेकानंद जयंती मनाते हुए प्रतिमा स्थापना का 9वां वर्ष मनाया
विवेकानंद जी ने भारतीय संस्कृति को विश्व में पहचान दिलाई- खंडेलवाल
KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। स्वामी विवेकानंद जी की 159वी जयंती पर संस्था युवा देवास द्वारा 12 जनवरी को सयाजी द्वार स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। संस्था अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा वर्ष 2013 में विवेकानंद जी की प्रतिमा की स्थापना की गई थी। मूर्ति स्थापना का यह 9वां वर्ष है। इसलिए हम विवेकानंद जयंती के साथ मूर्ति स्थापना दिवस भी मनाते है। सर्वप्रथम स्वामी जी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात सभी ने विवेकानंद जी द्वारा बताए गए मार्गो पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल ने विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विवेकानंद जी ने भारतीय संस्कृति को विश्व में पहचान दिलाई। स्वामी जी संत नहीं एक महान देशभक्त, वक्ता, विचारक, लेखक, युवा मानव प्रेमी एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। उनका कथन था उठो जागो स्वयं जाकर और दूसरों को जगाकर अपने नर जन्म को सफल करो और तब तक नहीं रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त ना हो जाए। इस अवसर पर पूर्व पार्षद संजय दायमा, अजय तोमर, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, अमितराव पवार, मनोज गर्ग, ईश्वर परासिया, अनिल चावड़ा, पंकज वर्मा, नयन कानूनगो, प्रवीण वर्मा, राजू पहाडिय़ा, सुरेन्द्र परिहार, अमित पवार, दीपक अग्रवाल, विशाल पवार, गोपाल खत्री, राम यादव सहित बड़ी संख्या में संस्था सदस्य उपस्थित थे। अंत मे आभार अमित राव पवार ने माना।