संस्था शिखर ने संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए चलाया जागरूकता अभियान

             KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश

संस्था शिखर ने संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए चलाया जागरूकता अभियान
देवास। कोरोना का प्रकोप कुछ माह पहले ही थमा है। जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर आने लगा है। लेकिन अभी भी तीसरी लहर आने की संभावना प्रशासन द्वारा व्यक्त की जा रही है। संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए संस्था शिखर सामाजिक कल्याण समिति ने नगर निगम आयुक्त महोदय विशाल सिंह चौहान के निर्देशानुसार वार्ड क्रमांक 26 एंव 27 में जागरूकता अभियान चलाया। संस्था अध्यक्ष समर्थ विजयवर्गीय ने बताया कि निगम की सहयोगी संस्था डिवाइन वेस्ट मैनेजमेंट एंड सर्विसेज के टीम साथ मिलकर वार्डवासियों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकलने, घर से निकलते समय मास्क, ग्लव्स, सैनिटाइजर का प्रयोग आवश्यक करने, नियमित रूप से बार-बार साबुन से हाथ धोना, सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रूप से पालन करने एवं नजदीक टीका केंद्र पर जाकर अनिवार्य रूप से वैक्सीन लगवाने आदि जानकारी देते हुए जागरूक किया। जागरूकता अभियान पश्चात रहवासियों को एसबीएम सुपरवाइजर शाहनवाज एवं संस्था शिखर के अध्यक्ष द्वारा मास्क वितरित किए गए।