संगीत निशा के साथ हुआ कोरोना योद्धाओं का सम्मान

संगीत निशा के साथ हुआ कोरोना योद्धाओं का सम्मान

संगीत निशा के साथ हुआ कोरोना योद्धाओं का सम्मान
संगीत निशा के साथ हुआ कोरोना योद्धाओं का सम्मान
KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश बिल्कुल
देवास। मल्हार स्मृति मंदिर में उड़ान म्यूजिक़ल ग्रुप द्वारा कोरोना योद्धाओं का सम्मान एवं संगीत निशा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कुं. नरेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ठा. रणवीर सिंह बघेल, समाजसेवी प्रदीप चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार अनिलराज सिंह सिकरवार, श्री राजपूत करणी सेना जिलाध्यक्ष सुरेंद्रसिंह गौड़, प्राइम हॉस्पिटल संचालक डॉ. पवन कुमार चिल्लोरिया, पूर्व पार्षद रूपेश वर्मा ने माँ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। अतिथियों ने कोरोनाकाल में नींव के पत्थर रहें, ऐसे कर्मचारी जो कि कभी पर्दे पर दिखाई नही दिए, जिन्होंने अपनी सेवा सदैव पाश्र्व रूप में संपूरित की। उन सभी का सम्मान स्मृति चिन्ह व शाल-श्रीफल से किया गया। इसमें देवास व सिया के मिलाकर 40 कोरोना योद्धा शामिल हुए। ग्रुप संचालक मनीष भाटी ने बताया कि तत्पश्चात संगीत निशा प्रारंभ हुई, जिसमें उज्जैन, इंदौर एवं देवास के कई कलाकारों ने एक से बढक़र एक मधुर गीतों की प्रस्तुति दी। सांगीतिक कार्यक्रम का आगाज मनीष भाटी के नफऱत की दुनिया को छोडक़र गीत से हुआ। देवास के दो कलाकार वरिष्ठ गायक मिनी महेंद्र कपूर, देवेन्द्र पण्डित एवं अंदाज़...ए.. किशोर विजय बहादुर सिंह राठौड़ अभास, प्रीति दीक्षित उज्जैन, दीपा वर्रा का सम्मान भी किया गया। संचालक नम्रता जायसवाल एवं अनामिका सोनी उज्जैन ने किया। गायक कलाकारों में मुख्य रूप से जैनेन्द्र सिंह मुस्कान राठौर, डीके यादव, महेंद्र मिष्टि, दीपक सोनी, विजय कुशवाह, श्रीमती ज्योति आदि ने सदाबहार गीतों से समां बांध दिया।