प्रियंका गांधी को सीतापुर में किया गिरफ्तार, हिंसा भड़काने और 144 धारा उल्लगन का आरोप

सीतापुर पुलिस ने प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किया, शांति भंग करने और धारा 144 का उल्लंघन करने का आरोप, दरअसल प्रियंका गांधी लखीमपुर मैं किसान हादसा हुआ था उन पीड़ितों से मिलने जा रही थी (रिंकू शर्मा KTG समाचार)

प्रियंका गांधी को सीतापुर में किया गिरफ्तार, हिंसा भड़काने और 144 धारा उल्लगन का आरोप
प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी को सीतापुर में किया गिरफ्तार, हिंसा भड़काने और 144 धारा उल्लगन का आरोप

उन्हें कुछ ही देर में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जा सकता है. इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लखीमपुर हिंसा (Lakhimpur Kheri Violence) से संबंधित एक वीडियो शेयर कर पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल पूछे थे. प्रियंका गांधी ने ऐलान किया था कि उन्हें चाहते तो पुलिस गिरफ्तार का सकती है लेकिन वो बिना किसान परिवारों से मिले वापस नहीं लौटेंगी.

हरगांव पुलिस स्टेशन के SHO ने बताया कि प्रियंका गांधी के अलावा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत 11 लोगों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्विटर के जरिए एक वीडियो जारी कर कहा था- ये वीडियो आपकी सरकार के एक मंत्री के बेटे को किसानों को गाड़ी के नीचे कुचलते हुए दिखाता है. इस वीडियो को देखिए और इस देश को बताइए कि इस मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया गया और इस लड़के को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया. मेरे जैसे विपक्ष के नेताओं को तो आपने हिरासत में बगेर किसी ऑडर और एफआईआर के रखा है.' उन्होंने आगे सवाल किया कि ये आदमी अभी भी आजाद क्यों घूम रहा है?