पुलिस महानिरीक्षक अनिल शर्मा के द्वारा शिवपुरी पुलिस अधीक्षक सहित समस्त पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बदरवास में हुई 45 लाख की डकैती के आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार करने की अहम भूमिका निभाये जाने पर ग्वालियर पुलिस महानिरीक्षक अनिल शर्मा के द्वार शिवपुरी पुलिस अधीक्षक सहित समस्त पुलिस स्टाफ़ को सम्मानित किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक अनिल शर्मा के द्वारा शिवपुरी पुलिस अधीक्षक सहित समस्त पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
ग्वालियर आईजी अनिल शर्मा एवं शिवपुरी पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए।

आदर्श दीक्षित KTG समाचार जिला शिवपुरी मध्यप्रदेश। 

शिवपुरी/ शिवपुरी जिले के बदरवास क्षेत्र में 03/02/2022 को हुई 45 लाख की डकैती का पर्दाफाश कर 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार करने की अहम भूमिका निभाने पर पुलिस महानिरीक्षक अनिल शर्मा ने शिवपुरी एसपी राजेश सिंह चंदेल सहित सभी पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

अहम भूमिका निभाने वाले बैराड़ थाना प्रभारी सतीश चौहान, एसआई अरविंद चौहान, प्रवीण त्रिवेंदी, चन्द्र प्रकाश दीक्षित थाना प्रभारी बमोरी जिला गुना, एएसआई पंजाब सिंह थाना बमोरी जिला गुना, आरक्षक अंकित चतुर्वेदी थाना बमोरी जिला गुना, एसडीओपी निरंजन राजपूत, एड़ी प्रभारी रविन्द्र सिकरवार, रुपेश शर्मा, फिजीकल थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ को बदरवास में हुई 45 लाख की डकैती के आरोपियों को गिरफ्तार करने की अहम भूमिका निभाने पर ग्वालियर आईजी अनिल शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया।