युवक कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री के लिए सद्बुद्धि यज्ञ

भगवान हमारे मुख्यमंत्री को ऐसी सदबुद्धि दे जिससे वो अपनी घोषणाओ को मूल रूप प्रदान करें

युवक कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री के लिए सद्बुद्धि यज्ञ
मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ करते युवक कॉंग्रेस जन
युवक कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री के लिए सद्बुद्धि यज्ञ

       KTG समाचार आरिफ खान देवास मध्यप्रदेश 
देवास। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिग्विजयसिंह झाला के नेतृत्व में तीन दिनों से चल रहे धरने के तीसरे दिन मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि देने के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया गया। श्री झाला ने बताया कि यह सद्बुद्धि यज्ञ करने का उद्देश्य है कि भगवान मुख्यमंत्री को ऐसी बुद्धि दे कि वे अपनी हर घोषणा को मूर्तरूप प्रदान करें। जिस प्रकार मध्यप्रदेश सरकार ने कोरोना लाकडाउन के समय घोषणा की थी कि कोरोना से मृत व्यक्ति के परिवारजन को सहायता राशि एक लाख रूपये दी जावेगी एवं प्रत्येक गरीब को 3 से 5 माह का राशन पर्ची पर दिया जावेगा दोनों ही घोषणाओं में  क्रियान्वयन नहीं हुआ है। कोविड कोराना में मृत व्यक्ति के परिवारजन सहायता राशि के लिए भटक रहे हैं व गरीब लोग अभी भी राशन पर्ची के लिए ओर राशन के लिए परेशान हो रहे हैं इस अवसर पर   बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे। आभार विजयसिंह चौहान ने माना