मतदान प्रतिशत बढ़ाने तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु नेहरू युवा केन्द्र सुलतानपुर द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत कठपुतली कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

मतदान प्रतिशत बढ़ाने तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु नेहरू युवा केन्द्र सुलतानपुर द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत कठपुतली कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

KTG समाचार नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश। 

सुलतानपुर- 23 फरवरी जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट रवीश गुप्ता के कुशल निर्देशन में स्वीप श्रृंखला कार्यक्रम योजनान्तर्गत विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु नेहरू युवा केन्द्र सुलतानपुर के तत्वाधान मे मंगलवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत कठपुतली कार्यक्रम शहर स्थित बस अड्डे पर आयोजित किया गया, जिसमे उप जिला विद्यालय निरीक्षक राम जियावन मौर्य एवं नेहरू युवा केन्द्र लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक दिनेशमणि ओझा द्वारा जन सामान्य को मतदान की अपील करते हुये जागरूक किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अंजली पाण्डेय, बृजेश कुमार, मान्सी यादव एवं युवा कार्यकर्ता विजय तिवारी आदि उपस्थित रहे।