ओमकारेश्वर तीर्थ पुरोहित पुजारी ब्राह्मण सम्मेलन संपन्न

ओमकारेश्वर तीर्थ पुरोहित पुजारी ब्राह्मण सम्मेलन संपन्न

ओमकारेश्वर तीर्थ पुरोहित पुजारी ब्राह्मण सम्मेलन संपन्न
ओंकारेश्वर तीर्थ पुरोहित पुजारी ब्राह्मण सम्मेलन संपन्न
kTG समाचार लखन दास बैरागी देवास
मंदिरों का सरकारी करण मुक्ति, भूमि नीलाम बंद सहित कई प्रस्ताव हुए पास - मां शिप्रा के जल से हुआ आद्य शंकराचार्य एवं मां नर्मदा का अभिषेक 
देवास। ओंकारेश्वर औदीच्य ब्राह्मण समाज धर्मशाला में एक दिवसीय ओमकारेश्वर तीर्थ पुरोहित पुजारी ब्राह्मण सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में मंदिरों के सरकारी करण से मुक्ति, मंदिरों की भूमि नीलामी बंद करने, मंदिरों में गैर परंपरागत पुजारियों की नियुक्ति बंद करने, पुजारियों का मानदेय बढ़ाने, तीर्थों का स्मार्ट सिटी की तर्ज पर स्मार्ट सिटी तीर्थ योजना लागू करने तथा संपूर्ण मध्यप्रदेश के प्रमुख सभी तीर्थ स्थानों पर तीर्थ पुरोहित एवं पुजारियों की जिला प्रशासन के साथ समन्वय समिति निर्माण करने, चार धाम मंदिर उत्तराखंड का देवस्थानम बोर्ड भंग करने, ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन करने तथा रक्षाबंधन पर्व को विश्व ब्राह्मण दिवस घोषित करने आदि  विषयों पर प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में विस्तार से चर्चा कर उक्त प्रस्ताव को अनुमोदित कर मध्य प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार की ओर भेजे जाने का निर्णय लिया गया। इस प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में संपूर्ण मध्यप्रदेश की प्रमुख तीर्थ स्थानों के तीर्थ पुरोहित एवं पुजारियों के साथ कई विद्वान संत एवं महामंडलेश्वर शामिल हुए। सभी ने अपने विचार व्यक्त किए। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ देवास के अध्यक्ष संजय शुक्ला महामंत्री, तरुण उपाध्याय सम्मेलन के संयोजक तीर्थ पुरोहित एवं पुजारी इकाई के प्रांतीय अध्यक्ष पंडित जयप्रकाश पुरोहित, ओंकारेश्वर विश्व ब्राह्मण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित योगेंद्र महंत, महामंत्री देवेंद्र शास्त्री खंडवा, विप्र फाउंडेशन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजीव शुक्ला रीवा, प्रभु भार्गव, ब्राह्मण समाज के प्रदेशाध्यक्ष पंडित नर्मदा शंकर भार्गव गुना ग्वालियर, श्रीमती अंजना मिश्रा होशंगाबाद, ब्राह्मण अस्मिता संयोग संस्कार मंच के प्रदेश अध्यक्ष पंडित राकेश चतुर्वेदी भोपाल, संयास आश्रम ओंकारेश्वर के स्वामी प्रणवनंद जी महाराज तथा जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरि महाराज, ओम नम: शिवाय शिव धाम मठ के स्वामी ने सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में संपूर्ण मध्यप्रदेश इंदौर, धार, भोपाल, होशंगाबाद, सीहोर, आष्टा, रायसेन, गुना, ग्वालियर, रीवा, सतना, चित्रकूट, मैहर, आगर, बैजनाथ, नलखेड़ा, मंदसौर, पशुपतिनाथ आदि प्रमुख प्रमुख तीर्थ स्थानों एवं मंदिरों के पुजारी  तीर्थ पुरोहित सम्मेलन में शामिल हुए। प्रारंभ में संपूर्ण प्रदेश से आए प्रतिनिधिगण मां नर्मदा का एवं आदि शंकराचार्य गुफा में आदि शंकराचार्य का शिप्रा के जल से मां नर्मदा एवं आद्य शंकराचार्य गुफा में अभिषेक पूजन एवं ओंकारेश्वर दर्शन के पश्चात सम्मेलन का शुभारंभ परशुराम के एवं शंकराचार्य तथा ओंकारेश्वर भगवान के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर आगंतुक अतिथियों द्वारा किया गया। सम्मेलन में स्वागत उद्बोधन तीर्थ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष पंडित जयप्रकाश पुरोहित ने दिया। संचालन पंडित शैलेंद्र व्यास स्वामी मुस्कुराके ने किया। आभार ओंकारेश्वर तीर्थ इकाई के अध्यक्ष पंडित भारत जोशी ने माना। उक्त बैठक में अध्यक्ष संजय शुक्ला के साथ महासंघ के पदाधिकारी पंडित सतीश दुबे, पंडित देवकीनंदन समाधिया, पंडित ओपी शर्मा, पंडित मुकेश शर्मा, पंडित रोहित उपाध्याय आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी युवा संघ प्रवक्ता पं. रोहित उपाध्याय ने दी।