कुशवाहा समाज ने सुंदरकांड, पूजन व आरती कर सादगी पूर्वक मनाया लव - कुश जन्म उत्सव

कुशवाहा समाज ने सुंदरकांड पूजन वार्तिकर सादगी पूर्वक मनाया लव-कुश जन्मोत्सव

कुशवाहा समाज ने सुंदरकांड, पूजन व आरती कर सादगी पूर्वक मनाया लव - कुश जन्म उत्सव
कुशवाहा समाज ने सुंदरकांड, पूजन व आरती कर सादगी पूर्वक मनाया लव - कुश जन्म उत्सव

         KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश

कुशवाह समाज ने सुंदरकाण्ड, पूजन व आरती कर सादगीपूर्वक मनाया लव-कुश जन्मोत्सव
देवास। क्षत्रिय कुशवाह समाज जनकल्याण समिति, जिला देवास द्वारा आराध्य देव भगवान लव-कुश का जन्मोत्सव सादगीपूर्वक कोरोना के नियमों का पालन करते हुए मनाया गया। ठाकुर मानसिंह कुशवाह ने बताया कि उज्जैन रोड़ दालमील स्थित ठाकुर प्रहलाद सिंह कुशवाह के निवास पर समाजजनों ने 29 अगस्त को जन्मोत्सव के अवसर पर सर्वप्रथम भगवान लव-कुश के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पूजा-अर्चना की। संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ प्रारंभ हुआ। तत्पश्चात आरती हुई और महाप्रसादी वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ठाकुर छतरसिंह कुशवाह, विशेष अतिथि धरमसिंह कुशवाह थे। अध्यक्षता समिति अध्यक्ष भगवतसिंह कुशवाह ने की। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों एवं 70 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान प्रशस्ति पत्र एवं दुपट्टा ओढ़ाकर किया गया। समाजजनों के समक्ष वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा कोषाध्यक्ष फूलन सिंह कुशवाह ने दिया। संचालन रामनिवास सिंह कुशवाह ने किया एवं आभार ठाकुर चंदर सिंह कुशवाह ने माना। इस अवसर पर ठा. मानसिंह कुशवाह, ठा. मोड़सिंह कुशवाह, ठा. मानसिंह पटवारी, कन्हैयालाल कुशवाह, जितेन्द्र सिंह कुशवाह, भय्यालाल कुशवाह, विजेन्द्र कुशवाह, अमर सिंह कुशवाह, रामचरण कुशवाह, बाबूलाल कुशवाह, किशनलाल कुशवाह, दिलीप सिंह कुशवाह, अमृतलाल कुशवाह, कैलाश सिंह चौधरी, महेश सिंह कुशवाह, महिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा कुशवाह, श्रीमती सीमा कुशवाह, श्रीमती गुड्डी कुशवाह, श्रीमती गुलाब बाई कुशवाह, श्रीमती सोनाली कुशवाह सहित बड़ी संख्या में समाजजनों ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।