कैलादेवी मंदिर में नानी बाई रो मायरो आज से

कैलादेवी मंदिर में नानी बाई रो मायरो आज से

कैलादेवी मंदिर में नानी बाई रो मायरो आज से

कैलादेवी मंदिर में नानी बाई रो मायरो आज से

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश


देवास। 
सनातन धर्म की रक्षा तथा विश्व कल्याणार्थ हेतु संकल्पित श्री जी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सेवा समिति द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए नानी बाई रो मायरो का संगीतमय आयोजन आज से प्रारंभ होगा। समिति सचिव घनश्याम मोदी ने बताया कि कैलादेवी मंदिर में 20 जनवरी, शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से कलश यात्रा के साथ नानी बाई रो मायरो कथा का शुभारंभ होगा। कलश यात्रा मिश्रीलाल नगर हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर कथा स्थल पर पहुंचेगी। कथा का पूर्णाहुति 22 जनवरी को हवन-यज्ञ के साथ होगी। कथावाचिका सुश्री सारिका किशोरी जी के मुखारविंद से कथा होगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक चलेगी। कथा का सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल बेटी बचाओ अभियान देवास पर देखा जा सकेगा। समिति ने समस्त श्रद्धालु भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ लेने की अपील की है। उक्त जानकारी समिति उपाध्यक्ष रुक्मणी परमार ने दी।