मुंबई से भोपाल भेजा जा रहा 5 किलो सोना पकड़ाया

कीमत 2.44 करोड़ रुपए, तीन तस्कर गिरफ़्तर

मुंबई से भोपाल भेजा जा रहा 5 किलो सोना पकड़ाया
मुंबई से भोपाल भेजा जा रहा 5 किलो सोना पकड़ाया

KTG समाचार महू से अजहर नूर, एजाज़ खान, इफ्तिखार शेख की रिपोर्ट

इंदौरः राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने इंदौर में तस्करी का 2.44 करोड़ रुपये मूल्य का पांच किलोग्राम सोना पकड़ा है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

विदेश से तस्करी कर मुंबई लाया गया करोड़ों रुपयों का सोना कार से भोपाल ले जाते समय डीआरआइ ने इंदौर में पकड़ा है। डीआरआई ने सोना, कार को जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जब्त सोने का वजन पांच किलो बताया जा रहा है।

वही पकड़ाए तस्करों से मिली जानकारी के आधार पर भोपाल और मुंबई में कार्रवाई की जा रही।

जानकारी के अनुसार डीआरआई इंदौर को विशेष खुफिया जानकारी मिली थी कि तीन व्यक्ति मुंबई से भोपाल के लिए भारी मात्रा में तस्करी का सोना ले जा रहे हैं और एक मारुति अर्टिगा में इंदौर के रास्ते यात्रा करेंगे। इसके बाद संदिग्ध वाहन के लिए निगरानी की गई थी।

पहचान के बाद डीआरआई अधिकारियों द्वारा गुप्त रूप से 3 और 4 जुलाई की मध्यरात्रि में लंबी दूरी तक पीछा किया गया था। अंतत: डीआरआई इंदौर जोनल यूनिट एवं भोपाल क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों ने संदिग्ध वाहन को इंदौर-भोपाल बाईपास हाइवे पर मांगलिया के पास रोक लिया।

कार में विशेष रूप से निर्मित बनाए गए बॉक्स से 5 किलोग्राम वजन वाली आठ सोने की छड़ें बरामद की गईं। बताया जाता है की सोना स्विजरलैंड से भारत लाया गया था। पकड़े गए लोगों ने कबूल किया है कि मुंबई के तस्कर को 2.2 करोड़ रुपए देकर यह सोना लिया था। जब्त सोने का वजन 5 किलो है। जिसकी कीमत 2.44 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। वही तस्करों से मिली जानकारी के आधार पर भोपाल और मुंबई में कार्रवाई चल रही है।