गुजरात के 17 वे मुख्यमंत्री के तौर पर भूपेंद्रभाई पटेल ने शपथ ली

आज भूपेंद्रभाई पटेल ने गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली राज्यपाल आचार्य देववर्त ने गांधीनगर के राजभवन में उन्हें नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई

गुजरात के 17 वे मुख्यमंत्री के तौर पर भूपेंद्रभाई पटेल ने शपथ ली
गुजरात के17वे मुख्यमंत्री के तौर पर भूपेंद्र भाई पटेल शपथ लेते हुए

Ktg समाचार, भवेन्दु त्रिवेदी, सूरत, गुजरात.

कल बीजेपी विधायकों के नेता चुने जाने के बाद आज भूपेंद्रभाई पटेल ने गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. राज्यपाल आचार्य देववर्त ने गांधीनगर के राजभवन में उन्हें नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी समेत अन्य नेता मौजूद थे l इसके अलावा मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद थे। 59 साल के भूपेंद्र पटेल ने डिप्लोमा में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह पेशे से एक बिल्डर हैं और उन्होंने अहमदाबाद के घाटलोदिया विधानसभा क्षेत्र से 2017 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा और सबसे ज्यादा बढ़त के साथ जीत हासिल की। उन्होंने 170,000 मतों से जीत हासिल की।वह सरदारधाम के साथ-साथ विश्व उमियाधाम फाउंडेशन के ट्रस्टी हैं। वे वर्ष 2015-17 के दौरान अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण (AUDA) के अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्होंने अहमदाबाद नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है। इसके अलावा वे वर्ष 1995-96 के दौरान मेमनगर नगर पालिका की स्थायी समिति के अध्यक्ष और वर्ष 1999 -2000 के दौरान मेमनगर नगर पालिका के अध्यक्ष भी रहे। इसके अलावा वे वर्ष 2008-10 तक थलतेज वार्ड के पार्षद और वर्ष 2004-06 के दौरान अहमदाबाद स्कूल बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे हैं। क्रिकेट और बैडमिंटन जैसे खेलों के साथ-साथ आध्यात्मिक गतिविधियों में भी उनकी विशेष रुचि है। अब अगले डेढ़ साल तक गुजरात की कमान उन्हीं के हाथ में रहेगी। 2022 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने डेढ़ साल के लिए गुजरात की कमान भूपेंद्र पटेल को सौंप दी है l स्वाभाविक रूप से, वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के मिशन 182+ को आकार देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। राज्य की 182 विधानसभा सीटों के लिए दिसंबर 2022 में चुनाव होंगे।