गोलीकांड के मुख्य आरोपियों ने किया शिवपुरी कोतवाली में सरेंडर।

रिटायर्ड डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार गोली कांड मामले के मुख्य आरोपियों ने किया आज सरेंडर।

गोलीकांड के मुख्य आरोपियों ने किया शिवपुरी कोतवाली में सरेंडर।
गोलीकांड के मुख्य आरोपी इन्द्रप्रताप सिंह चौहान एवं अमन चौहान।

आदर्श दीक्षित KTG समाचार जिला शिवपुरी मध्यप्रदेश। 

शिवपुरी- रिटायर्ड डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार गोली कांड के मुख्य आरोपी इन्द्रप्रताप सिंह चौहान उर्फ सौरभ और उसके छोटे भाई अमन चौहान उर्फ सूर्या ने किया सरेंडर। 

खबर शिवपुरी कोतवाली से आ रही है जहाँ रिटायर्ड डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी इन्द्रप्रताप सिंह चौहान उर्फ सौरभ चौहान एवं उसके छोटे भाई अमन चौहान उर्फ सूर्या ने कोतवाली टीआई बादाम सिंह यादव के समक्ष जाकर सरेंडर किया। यहाँ बता दे कि ये पूरा मामला जमीनी विवाद को लेकर घटित हुआ था। आरोपी गोलीकांड के बाद से ही फरार चल रहे थे इन दोनों मुख्य आरोपियों पर इनाम भी घोषित किया गया था। आज 23 जून बुधवार को मुख्य आरोपियों ने शिवपुरी कोतवाली में जाकर सरेंडर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर आगे की कार्यवाही की गई।