गौ एवं पर्यावरण सरंक्षण अभियान

गौ एवं पर्यावरण सरंक्षण अभियान

गौ एवं पर्यावरण सरंक्षण अभियान

नगरपरिषद अभियान से जोड़ेगा आध्यात्मिक गुरुओ को Ktg समाचार रिपोर्टर नरेश कुमार भोई डूंगरपुर,राज डूंगरपुर। गौ एवं पर्यावरण सरंक्षण अभियान को जन अभियान बनाने को लेकर नगरपरिषद शहर के आध्यात्मिक गुरुओ को जोड़ेगा। सभापति अमृत कलासुआ ने बताया कि नगरपरिषद द्वारा शरू किया गया गौ एवं पर्यावरण सरंक्षण अभियान जिसे जन जन तक पहुंचाने को लेकर नगरपरिषद ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है वही इस अभियान से शहर के आध्यत्मिक गुरुओ को भी जोड़कर इस अभियान को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। सभापति ने बताया कि हमारे धर्म में गौ को हम माता स्वरूप मानते है और गौ माता की हम पूजा करते है और गौ के सरंक्षण को लेकर शहर के सभी नागरिको को आगे आना होगा और इस अभियान को जन अभियान बनाना होगा इस कार्य में प्रत्येक पार्षद की भागीदारी होगी और हर वार्ड में गौ एवं पर्यावरण सरंक्षण को लेकर वार्ड सभाये आयोजित की जायेगी जिसमे आध्यत्मिक गुरुओ को भी आमंत्रित किया जाएगा जिससे आमजन को गौ एवं पर्यावरण सरंक्षण हेतु प्रेरित किया जाएगा। सभापति ने बताया कि वर्तमान में गो शाळा में गौधन का पूरा ध्यान रखा जा रहा है पर पॉलीथिन खाने से गाये बीमार हो रही है शहर में पॉलीथिन आमजन द्वारा ही उपयोग में लाया जा रहा है और इस पॉलीथिन का उपयोग करने से आमजन ही गौ माता की मौत का जिम्मेदार बन रहा है,वहीं पर्यावरण हेतु भी यह पोलीथिन प्रकति के लिए भी हानिकारक है । सभापति ने कहा कि आमजन और व्यापारी आज से पोलिथीन केरी बैग्स का उपयोग करना बंद कर देवे एवं गो एवं पर्यावरण सरंक्षण में भागीदार बने।