दो वर्ष के लंबे अंतराल के बाद जयसिंहनगर के मुख्य मार्ग पर डली मुरम

दो वर्ष के लंबे अंतराल के बाद जयसिंहनगर के मुख्य मार्ग पर डली मुरम

दो वर्ष के लंबे अंतराल के बाद जयसिंहनगर के मुख्य मार्ग पर डली मुरम
दो वर्ष के लंबे अंतराल के बाद जयसिंहनगर के मुख्य मार्ग पर डली मुरम
KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। वार्ड क्रमांक 14 जयसिंह नगर का करीब एक किमी का मुख्य मार्ग जर्जर अवस्था में था। जिससे क्षेत्रवासियों को कई समस्याएं उत्पन्न हो रही थी। वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना मुश्किल हो गया था। इस संबंध में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के वार्ड अध्यक्ष गोरधनलाल मंडलोई विधायक गायत्री राजे पवार के पास पहुंचे। श्रीमती पवार ने तुरंत ही संबंधित अधिकारी को मार्ग को दुरूस्त करने हेतु आदेशित किया। जिसके अगले दिन जयसिंह नगर का जर्जर मार्ग पर मुरम डालकर दुरूस्त कर दिया गया। जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। वार्ड के रमेश कटारिया, जितेन्द्र खरोलिया, जितेन्द्र मालवीय, राम सानी सहित समस्त वार्डवासियों ने विधायक श्रीमंत पवार के प्रति आभार माना।