देवास में बिक रहा साँची का नकली मिलावटी घी
देवास शहर में बिक बिक रहा साँची का नकली मिलावटी घी,पुलिस ने मिलावट कर नकली घी बेचते आरोपी को किया गिरफ्तार

शहर में बिक रहा नकली मिलावटी घी
पुलिस ने मिलावट का नकली घी बेचत आरोपी को किया गिरफ्तार
KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। शहर मे कई लोग साँची के घी एवं साँची के उत्पाद का उपयोग करते होंगे। साँची एक बहुचर्चित व प्रतिष्ठित कंपनी है जिस पर आम आदमी आँख बंद कर के भरोसा करता है, परंतु शहर में ओरिजिनल देशी साँची के घी की नक़ल कर उसमे मिलावटी घी पैक होकर भी बिक रहा। कोतवाली पुलिस द्वारा रविवार रात आरोपी देवनारायण चौधरी उम्र 39 वर्ष निवासी त्रिलोक नगर देवास को शहर के सैफी मार्ग में ओरिजिनल साँची के घी की नक़ल कर उसमे मिलावटी घी पैक करके उसे कम दामो पर बाजार में बेचते हुए पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 420 सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुरे मामले को उपनिरक्षक महेंद्र सिंह ने विवेचना में लेकर जाँच शुरू की है।