बढ़ती महंगाई को लेकर डूंगरपुर कांग्रेस ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

बढ़ती महंगाई ले कर दूंगा को कांग्रेस ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

बढ़ती महंगाई को लेकर डूंगरपुर कांग्रेस ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Ktg समाचार रिपोर्टर नरेश कुमार भोई डूंगरपुर,राज

डूंगरपुर।बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर केंद्र खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मंगलवार को युथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व डुंगरपुर विधयाक गणेश घोघरा के नेतृव में महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली गई केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और खाद्य वस्तुओं के दामों में उछाल के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कॉन्ग्रेस कहा कि रोजाना पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। सब्जियों, दालों और तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। गरीब और जरूरतमंद जनता को दो भक्त का खाना तक नसीब नहीं हो रहा है। सरकार नव उदारवादी नीतियां लागू कर जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है। इस दौरान विधायक गणेश ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण महिलाओं का रसोई बजट गड़बड़ा गया है। महिलाओं को घर परिवार चलाने में दिक्कतें उठानी पड़ रही है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से आम जनता काफी प्रभावित हुई है। महंगा डीजल मिलने से मालवाहक गाड़ियों के किराया बढ़ा है। इसका असर खाद्य और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अच्छे लाने का वायदा किया था। वर्तमान में अच्छे दिन बड़े पूंजीपतियों के आए हैं। गरीब जनता महंगाई के बोझ तले दब रही है।