अज्ञात बदमाशों ने कार पर किया पथराव, कार में सवार महिला हुई गम्भीर रूप से घायल

अज्ञात बदमाशों ने कार पर किया पथराव, कार में सवार महिला हुई गम्भीर रूप से घायल

अज्ञात बदमाशों ने कार पर किया पथराव, कार में सवार महिला हुई गम्भीर रूप से घायल

Ktg समाचार रिपोर्टर नरेश कुमार भोई डूँगरपुर, राज डूँगरपुर। डूँगरपुर सागवाड़ा मार्ग पर बुधवार रात करीब 9 बजे अज्ञात बदमाशों ने कार पर पत्थराव किया गया। जिसमें कार में सवार एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार डूँगरपुर शहर के भावसार वाडा निवासी मनमोहन भावसार पत्नी नर्मदा भावसार अन्य परिवार के साथबुधवार रात को 9 बजे से सागवाड़ा से घर लौट रहे थे। रात करीब 9 बजे तीजवड मोड़ समीप कुछ बदमाशों ने कार पर ताबड़तोड़ पत्थराव कर दिया। जिससे एक पत्थर से शीशा पर लगने पर कार का शीशा फुट गया। गोली की माफिक आए एक पत्थर नर्मदा के सिर पर जा लगा। इससे नर्मदा लहूलुहान हो गई। घायल नर्मदा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ इसका इलाज जारी है।