धार्मिक प्रवृत्ति के युवक ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी

धार्मिक प्रवृत्ति के युवक ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी

धार्मिक प्रवृत्ति के  युवक ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी

धार्मिक प्रवृत्ति के युवक ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी  
(KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश )
देवास। औद्योगिक थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर में रहने वाले एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते बीती रात फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली थी। आज सुबह जिला चिकित्सालय में युवक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया है। परिजनों ने बताया कि मृतक धार्मिक प्रवृत्ति का था और अपना अधिकांश समय पूजा-पाठ कर व्यतीत करता था। फिलहाल मामले को लेकर औद्योगिक थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
औद्योगिक थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर में रहने वाले श्रीराम पिता चंदर सिंह निगवाल 25 वर्ष ने बीती रात को अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। फांसी पर लटकता देख परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी जिसके बाद उसे फांसी से उताकर जिला चिकित्सालय लेकर आए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मृतक के साले राहुल सिंह निवासी डकाच्या ने बताया कि देर रात करीब डेढ़ बजे फोन पर सूचना मिली थी कि जीजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। राहुल सिंह ने बताया कि मृतक की 1 साल की बेटी भी है। परिजनों ने बताया कि मृतक श्रीराम धार्मिक प्रवृत्ति का होकर पूजा-पाठ में अपना समय व्यतीत करता था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।